Breaking News
recent

अलवर में गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, इन नेताओं को सौंपी यह जिम्मेदारी

जिले में अगले महीने आने वाली राजस्थान गौरव यात्रा में भाजपा जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले अलवर जिले में आ रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। गौरव यात्रा समिति का जिला संयोजक उम्मेदसिंह भाया व सह संयोजक उमेश शर्मा व रामावतार चौधरी को बनाया गया है। वहीं जिला अतिथि प्रमुख का जिम्मा श्रीकृष्ण गुप्ता को सौंपा गया है।

राजस्थान गौरव यात्रा अलवर में 16 से 18 सितम्बर के बीच रहेगी। यह यात्रा 16 सितम्बर को राजगढ़ में जनसभा के साथ प्रवेश करेगी और 18 सितम्बर को बानसूर में सभा के बाद कोटपूतली के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा के जिले में प्रवास के दौरान अलवर सहित 7 विधानसभा क्षेत्रों में सभा होगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में ले रही भाजपा

गौरव यात्रा को भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में ले रही है। इसके लिए पार्टी ने प्रमुख नेताओं को जिला स्तर पर यात्रा की तैयारियों का जिम्मा सौंप दिया है। यात्रा के लिए स्वागत प्रमुख डॉ. अशोक पाठक, सभा प्रमुख नरेश शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रमुख सोहनलाल सुलानिया, कार्यक्रम प्रमुख संजयसिंह नरूका, चिकित्सा प्रमुख डॉ. केके शर्मा, एडवांस प्रमुख पं. जलेसिंह एवं सुरक्षा प्रमुख रमेश रावत को लगाया गया है। वहीं मीडिया प्रमुख दीपक पंडित, सोशल मीडिया प्रमुख अभिराम दीक्षित व रवि शर्मा, प्रशासनिक प्रमुख केजी खंडेलवाल व पवन जैन, भोजन प्रमुख इंदरलाल अग्रवाल व प्रमोद विजय, आवास प्रमुख गोरधन सिसोदिया, रथ प्रमुख हरीश यादव, वाहन प्रमुख विष्णु शर्मा को दायित्व सौंपा गया है।

नोडल प्रभारी नियुक्त किए

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए नोडल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विनय नागायच को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आदर्श आचार सहिंता व निर्वाचन का अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट शहर, व्यवस्था प्रकोष्ठ (मतदान दिवस व्यवस्थाएं, मतदान दल गठन, कर्मचारी, पीबी, ईडीसी, डीईएमपी) के लिए नगर विकास न्यास के सचिव कानाराम, एमसीएमसी एवं पेड न्यूज प्रकोष्ठ के लिए राजस्व अपील अधिकारी कमलराम मीना एवं कानून व्यवस्था, वीएम, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, फोर्स डेवलपमेंट प्रकोष्ठ के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक सुनिता पंकज को नोडल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.