Breaking News
recent

मुख्यमंत्री ने कहां हमारे पास जादू नहीं है, आपको साथ देना होगा


सिरोही. सीएम ने यहां सभा में कहा कि वे महिला मुख्यमंत्री है। इसलिए आज भामाशाह योजना के माध्यम से हर घर की मुखिया भी महिला ही है, जो अपने-अपने घर की मुख्यमंत्री है। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि महिला सशक्तीकरण की भामाशाह योजना कार्ड के वे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। वो ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भामाशाह योजना ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार रोकने का काम भी किया है। कांग्रेस नहीं चाहती कि भ्रष्टाचार खत्म हो और महिला सशक्त बनें। इसलिए वो भामाशाह योजना को बंद करना चाहती है, पर उनके सपने पूरे नहीं होने वाले हैं।
हर जगह महिला आगे
राजे ने कहा कि मुझे महिलाओं को देखकर बहुत खुशी होती है। मुझे इसलिए भी खुशी होती है कि आज देश में 6 महिला राज्यपाल एवं उप राज्यपाल है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में 9 महिला है। लोकसभा स्पीकर भी महिला है। सुप्रीम कोर्ट की 3 जज भी महिला है। राजस्थान हाईकोर्ट की 2 जज महिला हैं। हमारे यहां भी भाजपा की 23 महिला विधायक हैं। जिनमें से 5 मंत्री है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, सांसद देवजी एम पटेल, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम देवासी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, कोटा विधायक भवानीसिंह राजावत समेत कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।
आपको साथ देना होगा..
पोसालिया में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है। अब आप लोग मेहरबानी करके भाजपा को याद रखना। हमारे पास जादू नहीं है। ऐसे मे आपको साथ देना होगा। पटरी से गाड़ी उतर जाती है, जिससे समस्या हो जाती है। इसलिए पटरी से गाड़ी नहीं उतारनी है।
अच्छा कार्यक्रम
पोसालिया के रूपसिंह ने बताया कि मुख्यमत्री की गौरव यात्रा का समाचार सुनते ही सवेरे से ही समारोह में आने की तैयारी कर दी थी। यहां दिनभर वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
टोल प्लाजा पर
रुकीं सीएम
मुख्यमंत्री की यात्रा पोसालिया से रवाना हुई तो अचानक बागसीन टोल नाके पर वाहनों को रोक दिया। थोड़ी देर बाद वापस वहां से काफिला को रवाना किया। यहां पर शिक्षक संघ की ओर से सीएम का स्वागत भी किया।
और टोल से फ्री में गुजर गए कई वाहन
मुख्यमंत्री का टोल पर स्वागत करने के बाद करीब सौ से अधिक गाडिय़ों का काफिला टोल प्लाजा से गुजरा। इस दौरान कई अन्य वाहन भी काफिले के साथ बिना टोल चुकाए गुजर गए।
नर्मदा के नीर पर
बोले जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बैनर लगाकर सवाल पूछ रहे हैं कि नर्मदा का पानी क्यों नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया। सिर्फ फाइल नीचे दबाने का काम किया। और अब हमसे बैनर पर सवाल पूछ रहे हैं। मैं उनका जवाब देने के लिए तैयार हूं। जहां कहो वहां आने को तैयार हूं। कहा कि नर्मदा के मामले की पूरी फाइल और सबूत उनके पास मौजूद हैं।
संभागीय आयुक्त-कलक्टर ने की अगवानी
सीएम के सिरोही जिले में प्रवेश के दौरान संभागीय आयुक्त ललित गुप्ता, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम चौधरी, सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी समेत भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अगवानी की। उधर, मुख्यमंत्री के शिवगंज आगमन को लेकर कई लोग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को समस्याएं बताना चाहते थे। इसी उम्मीद के साथ वे कार्यक्रम स्थल भी पहुंचे, लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे की वजह से वे उन तक पहुंच नहीं पाए।

सडक़ पर रुक गया सीएम का काफिला,
वाहन चालक हुए परेशान
शिवगंज से रवाना होने के बाद सीएम का काफिला रीको हाईवे पर रुक गया। कुछ देर तक तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया। इसके बाद वाहन में सवार लोग नीचे उतरे। लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्री समेत भाजपा पदाधिकारी सडक़ पर खड़े होकर खाना खाते नजर आए। वहीं काफिले में शामिल लोग भी भोजन के पैकेट लेकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। ऐसे में करीब ४० मिनट तक सीएम का काफिला यहां रुका रहा। जिससे सडक़ पर जाम लग गया। ऐसे में बस सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी तो एक वाहन के बोनट पर ही पैकेट रखकर खाना खाते नजर आए।मंच के पास भीड़ देख बोलीं- एसपी
साहब! यहां ये क्या है?
जोधपुर रेंज डीआईजी एचजी राघवेन्द्र सुहासा, पुलिस अधीक्षक जय यादव, एडीएम आशाराम डूडी, एएसपी पन्नालाल मीणा समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की मंच के पास भीड़ जमा हो गई। सीएम ने जैसे ही मंच पर भाषण के लिए माइक थामा, उनकी नजर भीड़ पर पड़ गई। मंच के पास भीड़ देखकर सीएम नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि यहां ये क्या है? एसपी साहब! यहां क्या कर रहे हो? चलिए यहां से...इसके बाद वहां खड़े अधिकारी भी इधर-उधर
खिचक गए।
हल भेंट कर स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने हल भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ समेत पदाधिकारियों ने सीएम को हल
भेंट किया।
आत्मीयता से मिलीं, उंडेला प्यार
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गुरुवार को सिरोही आगमन पर जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीएम ने सभा के दौरान न सिर्फ विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए बल्कि पांडाल में जनता के बीच जाकर प्यार बांटने से भी कोई गुरेज नहीं किया।
मुख्यमंत्री राजे सिरोही के सभास्थल पर निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचीं। उन्होंने देरी की वजह भी बताई। कहा-रास्ते में जगह-जगह जनता का प्यार मिला और मैं उन्हें बिना मिले कैसे आगे बढ़ती। मैं आपकी दिल से आभारी हूं कि आपने इतनी देर तक मेरी राह देखी। मंच पर पहुंचते ही पांडाल में मौजूद जनता का हाथ हिलाकर और प्रणाम कर अभिवादन किया। इसके बाद मंच पर मौजूद संत लहरभारती और तीर्थगिरी से आशीर्वाद लिया।स्वागत-लोकार्पण के बाद सीधा भाषण देना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को पास बुलाया और कहा कि इनको पता है कि हमने २००३ के कार्यकाल के दौरान ही सिरोही के बत्तीसा नाले के काम का बीड़ा उठाया था लेकिन बाद में कांग्रेस ने षड्यन्त्र कर इसे रोक दिया। जनहित के काम पर ऐसा षड्यन्त्र नहीं करना चाहिए लेकिन अब बत्तीसा नाले के लिए २१३ करोड़ रुपए दे दिए हैं और १० सितम्बर १८ तक वर्क आर्डर भी जारी हो जाएगा और इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद नारीशक्ति का जिक्र करते हुए जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को मंच पर पास बुलाया और कहा कि देखो महिला क्या कुछ नहीं कर सकती। यह पायल आपके सामने हैं जो जिला परिषद की मुखिया का काम देख रही हैं। सीएम ने जिला प्रमुख पर हाथ रखते हुए जनता से सवाल किया कि क्या आप इनके काम से खुश है। एक स्वर में जवाब आया-‘हां’। इस दौरान पांडाल में ‘पायल आप आगे बढ़ो-हम आपके साथ हैं’ सरीखे नारे भी लगे। इसके बाद उन्होंने भामाशाह योजना का जिक्र करते हुए कुछ ऐसे लोगों को मंच पर बुलाया जिनके नामी प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन हुए। उन्होंने मंच से ही उनके मुख से यह उगलवा दिया कि हां, उदयपुर और जोधपुर के बड़े अस्पताल में ऑपरेशन, रहने और खाने का कुछ नहीं लगा। भाषण खत्म होते ही सीएम ने जनता से हाथ उठाकर प्यार और आशीर्वाद मांगा। जनता ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर मंच से उतरीं और सीधे जनता के बीच पहुंच गईं। यहां उन्होंने छोटे-बड़े सबसे हाथ मिलाए। प्यार उंड़ेला। बड़ों को हाथ जोडक़र प्रणाम तक किया। जनता में ऐसी उत्सुकता रही कि कई ने इस दौरान उनके संग सेल्फी तक ली।
आओ साथ चलें... पर झूमी महिलाएं
सभा स्थल पर ‘आओ साथ चलें...’ गीत पर कई लाभार्थी महिलाएं नृत्य करती नजर आई। इसमें बुजुर्ग महिलाएं भाजपा की झंडी लेकर झूमती नजर आई।
सवेरे दस बजे आए थे
सभा स्थल पर बैठी इन्द्रा भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सवेरे १० बजे से ही समारोह स्थल पहुंच गए थे। सरकार से महिलाओं को काफी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.