झालावाड़. कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। छात्र नेता महाविद्यालयों में आने वाले छात्रों से परेशानी पूछ की समाधान कर रहे हैं, तो उनके नाम पते भी रजिस्टर में नोटकर रहे हैं। संभवत: चुनाव २० से २७ अगस्त के बीच होना बताया जा रहा है। लॉ कॉलेज में इस बार प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं हुए है। सिर्फ द्वितीय व तृतीय वर्ष में ही प्रवेश जारी है। तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यहां छात्रों के अगली कक्षा में गए बिना महाविद्यालय का परिचय पत्र नहीं बनेगा। इसलिए यहां चुनाव कराने में परेशानी होगी।
अब छात्र संगठनों को चुनाव कार्यक्रम का इंतजार बना है। कार्यक्रम जारी होते ही मतदाता सूचियां बनेंगी। उधर छात्र संगठन विभिन्न महाविद्यालयों में प्रत्याशी तय करेंगे। राजकीय पीजी महाविद्यालय, व कन्या महाविद्यालय सहित अन्य छह महाविद्यालयों में चार पदों पर चुनाव होंगे तथा हार्टीकल्चर कॉलेज में तीन पदों पर चुनाव होंगे।
अभी चल रहे दाखिले
महाविद्यालयों में अभी स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले चल रहे हैं। कॉलेज आयुक्तालय जैसे ही चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा ऐसे में समय कम होने से महाविद्यालय प्रशासन को चुनाव मतदाता सूचियां तैयार करनी होगी। संभवत: छात्र संघ चुनाव २० से २७ अगस्त के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मतपत्रों की छपाई, मतदाता सूची का प्रकाशन, मतदान दलों का गठन और अन्य तैयारियां भी होंगी।
चुनावी साल, बड़े नेताओं का रहेगा जोर
इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले होने वाले छात्रसंघ चुनाव सरकार के लिए परीक्षा साबित होंगे। यह सियासी दलों को युवाओं में अपने प्रभाव का एहसास कराएंगे। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं की चुनाव में सक्रियता नजर आना तय माना जा रहा है। वहीं झालावाड़ सीएम का क्षेत्र होने से यहां दोनों दलों के बड़े नेताओं का पूरा जोर चुनाव जितने पर रहेगा।





No comments:
Post a Comment