Breaking News
recent

दम्पती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग,ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सवाईमाधोपुर. बौंली क्षेत्र के मांगरोल के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर दम्पती को जलाकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीताराम मीणा, मीठालाल, देशराज, हरसहाय, पृथ्वीराज आदि ने बताया कि पुत्री नेहना देवी दोहिता उम्मेद, अमरदीप व दामाद तेजराम मीणा सो रहे थे। आरोपियों ने रंजिश के चलते 13 अगस्त की रात को एकराय होकर प्राणघातक हमला कर दिया।

इससे बेटी व दामाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने उन्हें बिस्तरों में लपेटकर पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगा दी। इस दौरान दोहिते झुलस गए। बेटी और दामाद जलकर राख हो गए। इस संबंध में परिजनों ने बौंली थाने में आरोपी मुरारी, मनराज, समझा, काली, लोकेश आदि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से क ार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बारिश से ढहा कच्चा मकान
भगवतगढ़. ग्राम पंचायत लोरवाड़ा के बंधा गांव में सोमवार रात को हुई बरसात एवं तेज गर्जना से एक कोल्हूपोश मकान ढह गया। लोरवाड़ा सरपंच रसाली देवी मीना एवं समाजसेवी भोरसिंह मीना ने बताया कि बंधा निवासी सियाराम पुत्र धुली नाथ का कच्चा मकान अचानक ढह गया। इससे उसमें रखा अनाज, घरेलू सामग्री एवं अन्य सामान बारिश से भीगने से खराब हो गए। सरपंच ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने दिए पुन: जांच के आदेश, पुलिस ने लगा दी थी एफआर
सवाईमाधोपुर. महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में चौथका बरवाड़ा थाना पुलिस द्वारा मामला झूठा मानकर एफआर लगाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने मंगलवार को प्रसंग ज्ञान लेकर पुलिस को मामले की पुन: जांच के आदेश दिए है।न्यायालय ने थानाधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित उच्चाधिकारी आवश्यक जांच कर नतीजा न्यायालय के समक्ष पेश करें।

यह था मामला : एडवोकेट महेन्द्र वर्मा ने बताया कि 23 अप्रेल को 2018 को एक महिला ने चौथकाबरवाड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी।
इसमें बताया गया था कि उसका पति रात दस बजे सामान लेने बाजार गया हुआ था। वह अकेली गुवाड़ी में बच्चों के साथ थी। उसी दौरान आरोपी अनिल बलाई निवासी शिवाड़ ने घर आकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पति के आते ही आरोपी भाग छूटा। इसपर पुलिस ने प्रकरण को 14 मई को झूठा बताकर 21 मई को फाइल न्यायालय में पेश कर दी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.