Breaking News
recent

फिर लाखों रुपए बर्बाद करने पर तुली नगर परिषद!

 

 

बालोतरा. पेयजल लाइनों की जो समस्या बायपास के लिए नासूर बनी हुई है, उसी को जमीदोज कर नगरपरिषद फिर से लाखों रुपए खर्च कर रही है। एेसे में जहां लीकेज होने पर सड़कों को बार-बार तोडऩा पड़ेगा तो पेयजल लाइनें भी सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त होगी। होना तो यह था कि इन पेयजल लाइनों को बायपास के नीचे से स्थानांतरित करने के बाद सड़क निर्माण करवाया जाए, लेकिन समस्या की जड़ को खत्म करने की जगह नगरपरिषद इसे जमीदोज कर उल्टा समस्या को बढ़ा रही है। नगरपरिषद क्षतिग्रस्त बायपास पर लाखों रुपए खर्च कर फिर से इसकी मरम्मत करवा रही है।सड़क के नीचे जलदाय,रीको विभाग के अलावा एक दर्जन निजी खातेदारों की अवैध पेयजल लाइनें बिछी हुई हैं।इन्हें शिफ्ट नहीं किया गया है। इस पर इनके टूटने पर हर चार-पांच दिन बाद सड़क पर पानी बहता है। इसे ठीक करने को लेकर खुदाई करने रोड बार-बार टूट रही है। जानकारी अनुसार करीब दस दिन पूर्व यहां पेयजल लाइन टूटी थी, जिसे आज दिन तक ठीक नहीं करने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके चलते कीचड़ फैलने से गुजरना मुश्किल होता है। ऐसे में भूमिगत पेयजल लाइनों को बगैैर शिफ्ट किए बायपास की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च करने से इनकी बर्बादी तय मानी जा रही है। जागरूक लोग कई बार नगरपरिषद को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस ही है।

आवागमन में दिक्कत - बायपास के नीचे बड़ी संख्या में पेयजल लाइनें बिछी हुई हैं। दशकों पुरानी लाइनें सड़ गल गई है। भारी वाहनों के गुजरने से इनके टूटने पर पानी बहता है। आवागमन मुश्किल हो गया है। - लिखमाराम, ट्रक चालक

फिर से टूटेगा बायपास- बायपास के नीचे बड़ी संख्या में अवैध पेयजल लाइनें हैं। जो टूटती रहती हैं। इस पर इन्हें बगैर हटाएं बायपास की मरम्मत पर यह फिर से टूटेगा। - नरेश भंडारी
जिम्मेदारों ने नहीं हटाई, हम क्या करें- पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभाग व लोगों को सूचित कर दिया। किसी ने हटाई नही है, तो इसमें हम क्या कर सकते है। हम किसी का इंतजार क्यों करें, सड़क तोडऩे की अनुमति किसी को नही दी जाएगी। - राधाकिशन, सहायक अभियंता नगर परिषद

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.