Breaking News
recent

स्कूल बस का चालक बच्चों को लेने और छोड़ने जाता था, रास्ते में मासूम से करता था ये गंदी हरकत, पॉक्सो एक्ट में धरा गया

भीलवाड़ा।

रायला थाना पुलिस ने दस साल की स्कूली बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार वैन चालक माताजी का खेड़ा निवासी श्यामलाल माली को गुरुवार को अदालत में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। मालूम हो, आरोपी वैन में बच्चों को छोडऩे जाता है। बुधवार दोपहर बालिका को वापस लाते समय श्याम लाल ने छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने परिजनों को बताया, तो पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया।

 

गौरतलब है कि दस साल की एक मासूम छात्रा के साथ बालवाहिनी चालक ने रास्तें में छेड़छाड़ की थी। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया था। रायला थाना प्रभारी महावीर सिह ने बताया कि रायला क्षेत्र की दस साल की एक मासूम बालिका निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। यह छात्रा बाल वाहिनी से रुकूल आती जाती हैं।

 

बालवाहिनी चालक माताजी का खेडा रायला निवासी श्यामलाल माली पुत्र देवी लाल माली ने इस मासूम छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपित ने छात्रा से उसके मोबाइल नंबर भी मांगे। इसकी जानकारी छात्रा ने उसके पिता को दी। पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया करवाया पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

 

मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में फरार आरोपित गिरफ्तार
अमरगढ़।

शक्करगढ थाना पुलिस ने गुरुवार को मारपीट कर नकदी छीन लेने के मामले में एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने बताया कि 19 साल पहले आमलदा के निकट वर्ष 1999 में तीन गुन्द बेचने वाले लोगों ने किसी से मारपीट कर नकदी छीन कर ले भागे थे। उसमें से पूर्व में एक को गिरफ्तार कर लिया था, दो आरोपी फरार चल रहे थे। उसमें से एक को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर टीम यूपी के अलीगढ़ गई। वहां से गुरुवार एक फरार आरोपी जयप्रकाश पुत्र चिरंजी लाल को अलीगढ़ से पुलिस थाना शक्करगढ में लाया गया। तफ्तीश कर कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.