Breaking News
recent

पटियाला से ऑनलाइन ठगी का आरोपी गिरफ्तार

भीनमाल. पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को न्यायलय में पेश किया। जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सांैपा। पुलिस निरीक्षक कैलाशचंद्र मीणा ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एएसआई अखाराम की टीम ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी पंजाब के पटियाला निवासी राकेश कुमार पुत्र राजकुमार अग्रवाल (गर्ग) को 12 अगस्त को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार कर थाने लाए। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायलय में पेश किया। न्यायलय ने आरोपी को सात दिन के रिमाण्ड पर पुलिस को सौपा। गौरतलब है कि आहोर के मांगीलाल पुत्र ताराचंद जाति के मोबाईल नंबर पर गत 20 अक्टूबर 2017 को अज्ञात व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बन कर एटीएम की गुप्त जानकारी लेकर उसके खाते से ऑनलाइन 50,000 रूपए निकाल लिए।

बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
सांचौर. शहर में बढ़ रही दुपहिया वाहनों की चोरी की रोकथाम को लेकर एसपी विकास शर्मा के निर्देश पर एएसपी बींजाराम मीणा, डीएसपी ओमप्रकाश उज्ज्वल व थाना प्रभारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी खोजा ने बताया कि १० अगस्त को सुखराम पुत्र देवाराम बिश्नोई निवासी पमाणा हाल सांवरिया की बाइक हॉस्टल के आगे रखी थी। जिसे रात को चोर चुराकर ले गए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सामजीराम उर्फ श्यामलाल पुत्र मीठाराम मेघवाल निवासी पहाड़पुरा को गिरफ्तार किया। वहीं चुराई गई बाइक अर्जुनकुमार पुत्र खुमाराम पुरोहित निवासी गोलासन को बेचने पर बाइक सहित अर्जुनकुमार को गिरफ्तार किया गया।
सजगता आई काम
शहर में बाइक चोरी की वारदात ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शहर के सांवरिया हॉस्टल के आगे पांच दिन पूर्व चोरी हुई बाइक के सीसीटवी फुटेज के आधार पर व आस-पास के लोगों की सजगता से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शहर में अधिकांश जगह सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से आज भी दूर हंै।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.