Breaking News
recent

राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू: स्काउट गाइड्स को सीखा रहे गुर

सिरोही. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण सोमवार से डोडूआ स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सरपंच वीसाराम सुथार थे। प्रशिक्षण शिविर 10 अगस्त तक चलेगा। स्काउट सीओ एमआर वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में 245 स्काउट गाइड व स्टाफ भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में स्काउट गाइड में प्रवेश व राज्यपाल पुरस्कार पाठ्यक्रम तक की जानकारी दी जाएगी। साथ प्रशिक्षण में भाग लेने वाले स्काउट गाइड्स की ओर से नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, पर्यावरण जन चेतना रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके जैताराम चौधरी, सवाराम घांची, गोविन्द रावल, देवाराम, मगनलाल मेघवाल, मोहन, मूलसिंह, जब्बरसिंह, बदाराम, मनोज, सतीश, भंवरलाल, शिवलाल, नैनाराम, राकेश, छगनलाल, डासूराम, मोहन स्वरुप शर्मा, इन्द्रा खत्री, हेमलता, कुमकुम आदि मौजूद थे।

ज्ञापन सौंपा
सिरोही.शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक टीमाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। गहलोत ने बताया कि जिले में मिड-डे-मील एवं दूध व्यवस्था की विभागीय मॉनिटरिंग के अभाव में संस्था प्रधानों को उधारी में कार्य चलाना पड़ रहा है। आबूरोड व रेवदर ब्लॉक में कई दिनों तक पोषाहार नहीं बनने से व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है। इस मौके प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश खण्डेलवाल, सिरोही उपशाखा अध्यक्ष देवेश खत्री, आबूरोड उपशाखा अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

शिविर 9 को
सिरोही. आबूरोड पंचायत समिति सभा भवन में गुरुवार को पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओ के समाधान के लिए शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस राठौड़ ने दी।

बैठक 21 को
सिरोही. कलक्ट्रेट सभागार में 21 अगस्त को राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी।

बैठक 9 को
सिरोही. कलक्टे्रट स्थित अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति एवं सम्पर्क समाधान पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षात्मक बैठक होगी।

बैठक कल
सिरोही. कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियां की बैठक होगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.