झुंझुनूं
विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इनदिनों लोग टिकट की दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। माननगर में रविवार को हमारा हक, हमारा अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय वक्ताओं ने दिल्ली से आए कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष आने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान झुंझुनूं से अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक सांझी विरासत मंच व कांग्रेस नेता चौधरी अकबर कासमी ने सियासत की तारीख में अनोखा मंच बताया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमेशा से कांग्रेस का समर्थन किया है।
पीसीसी में समाज की उपेक्षा
पूर्व मंत्री परवेज अहमद ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में वह सबके साथ हैं। उन्होंने झुंझुनूं वासियों की आवाज कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। अमेठी से कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने हक की लड़ाई लडऩे के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। झुंझुनूं विधानसभा से दावेदारी पेश करने वाले एमडी चौपदार ने कहा कि समाज के लोग हमेशा पार्टी के परम्परागत वोटर रहे हैं। लेकिन पीसीसी में समाज के एक भी व्यक्ति को पद नहीं देकर समाज की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपना हक मांग रहा हैं।
यह रहे उपस्थित
कांग्रेस के मनोज मील ने शहर के विकास पर तंज कसते हुए कहा कि कारवां जोडऩे का काम जनता करेगी। प्रदेश महासचिव उस्मान पठान ने मुस्लिम समाज की उपेक्षा करने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सदस्य ऑल इण्डिया कांग्रेस इशरत जहां, उपाध्यक्ष मुस्लिम महासभा सलीम चौपदार, हनुमान सिंह निर्भय शाहीदा दरबार, राष्ट्रीय महासचिव सांझी विरासत मंच सीमा मीणा, डॉ. गोमा सागर, योगेन्द्र सिंह काली पहाड़ी आदि उपस्थित थे।
वीरांगना का किया सम्मान
इस अवसर पर एसडी चौपदार, इब्राहिम खां, आजम अली भाटी, अकरम चौबदार, बबलू, इरशाद फारूकी, आदित्य चौहान, जहीर पठान, मो. अली खोखर, जगदेव पूनियां, कैप्टन मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर शहीद इंद्रसिंह सैनी की वीरांगना का अतिथियों ने माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।





No comments:
Post a Comment