Breaking News
recent

शर्म भी नहीं आई इस ननद-भाभी को सबके सामने ऐसा गलत काम करते...

चला (सीकर)
राजस्थान के सीकर जिले के गांव चला में भीड़-भाड़ वाले इलाके में गले से सोने की चेन चुराने के मामले में पुलिस ने दो महिलायों को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में एक दूसरे की ननद-भाभी लगती हैं। गांव चला के मुख्य बस स्टेंड पर रविवार को राखी खरीद रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़ कर दोनों फरार होने में कामयाब हो गई थी।

 

READ MORE : गलत काम करने से सास ने किया मना तो बहू हो गई तैयार, हर माह की कमाई 2 लाख रुपए

 

नाकाबंदी के दौरान दोनों पकड़ में आ गई। हालांकि इससे पहले बुजुर्ग महिला ने भी दोनों महिलाओं को पकडऩे का प्रयास किया था। लेकिन, बुजुर्ग महिला को धक्का देकर वे दोनों भीड़ में गायब हो गई थी। हाइवे पुलिस प्रभारी धूड़मल महला ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को नीमकाथाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी महिलाएं कस्बे के वार्ड संख्या चार की मन्नीदेवी के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी।

अचानक दो महिला चोर सुनिता व ममता जो कि ननद भाजी हैं। मोहल्ला मैथूवाला कोटपूतली की रहने वाली हैं। इन दोनों महिलाओं ने बुजुर्ग महिला के गले पर हाथ डाला और उसकी सोने की चेन तोड़ ली। सूचना पर नाकाबंदी की गई तो दोनों महिला आरोपियों को पकड़ लिया तथा उनके बेग से चुराई हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि शनिवार को नीमकाथाना से सीकर जा रही रोडवेज बस में गुहाला बस स्टैण्ड के पास भी शाम को चार बजे राधाकिशपुरा सीकर की महिला गीता की तीन युवकों ने गले की चेन तोड़ ली थी। लेकिन, महिला के चिल्लाने पर यात्रियों ने आरोपियों का पीछा किया और दबोच कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.