पाली। राजस्थान में फिर चोटी काटने की घटना सामने आई है। ताजा मामला पाली शहर का है। शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के राजाराम कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती में रात के समय अपने घर में सो रही एक महिला की किसी ने चोटी काट दी।
शिकायत करने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड निवासी सुनीता पत्नी जितेन्द्र वाल्मीकि ने बताया कि वह बीती रात को घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। इस दौरान किसी ने उसकी चोटी काट दी।
सुबह जब उठकर देखा तो चोटी कटी हुई थी। चोटी कटने की घटना के बाद घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। इसके बाद
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मामला सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि पिछले साल राजस्थान में चोटी काटने की बहुत सी घटनाएं सामने आई थीं।
प्रदेश से शुरू हुआ चोटी काटने का सिलसिला दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा होते हुए यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा तक फैल गया था।
चोटी कटने की घटनाओं से लोग दहशत में आ गए थे। घर में किसी महिला की चोटी ने कटे इसलिए लोग अपनी नींद खराब करके रातभर जागकर पहरा देने तक को मजबूर थे।
खास बात यह थी कि चोटी काटने के जितने भी मामले सामने आए, उनमें एक बात समान थी कि सभी महिलाओं की चोटी घर के अंदर ही कटी है।
किसी भी शख्स को आते-जाते नहीं देखा गया। कुछ लोगों ने किसी अनोखी शक्ति या फिर शैतान का जिक्र जरूर किया लेकिन कोई पुख्ता बात सामने नहीं आ सकी।
राजस्थान में आदिवासियों के धाम बेणेश्वर से त्रिवेणी संगम का ड्रोन कैमरे की नजर से देखिए अद्भुत नजारा





No comments:
Post a Comment