Breaking News
recent

किसानों ने चेताया: भुगतान नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन

आहोर. भाद्राजून ढाणी में किसान एकता संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बीमा क्लेम राशि व अनुदान राशि का भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ संयोजक प्रताप आंजणा ने बताया कि गत वर्ष 2017 में खरीफ फसलों का बीमा क्लेम बीमा कम्पनी की ओर से अधिकतर किसानों को नहीं दिया गया है। बीमा कम्पनी हर बार बीमा प्रीमियम लेती है लेकिन 80 प्रतिशत खराबा होने पर भी किसानों को बीमा क्लेम नहीं देती है। बीमा कम्पनी द्वारा किसानों के साथ छल कपट किया जा रहा है। उन्होंने वंचित किसानों को वर्ष 2017 का बीमा क्लेम राशि व वर्ष 2016 की अनुदान राशि का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अध्यक्ष रूपाराम दर्जी, छोगाराम, दलाराम, झपूराराम, मानाराम, मकनाराम मीणा, भूराराम समेत कई काश्तकार मौजूद थे।

jalore: काम में नहीं ले रहे सीबी नॉट मशीन, लक्ष्य अनुरूप जांच में शिथिलता https://goo.gl/4H6xPN

माण्डवला व बिशनगढ़ में किसानों को ऋण माफी
सायला. निकटवर्ती मांडवला और बिशनगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति में बुधवार को फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन जालोर विधायक अमृता मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक ओमपालसिंह भाटी ने की। विशिष्ठ अतिथि के नाते शिविर प्रभारी ऋण पर्यवेक्षक आशाराम मेघवाल, सोसायटी अध्यक्ष गणपतसिंह व उमरावसिंह मौजूद रहे। समारोह में विधायक ने कहा कि को-ऑपरेटिव से जुड़े छोटे किसानों को कृषि कार्यों में सम्बल देने के लिए सरकार ने ऋण माफी की घोषणा की है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। इस दौरान विधायक ने सुकन्या, राजश्री योजना व श्रमिक पंजीयन की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय निदेशक भाटी ने भी आवश्यक जानकारी दी। शिविर प्रभारी ने बताया कि केशवना शिविर में सहकारी समिति क्षेत्र के प्रथम वरीयता में 89 पात्र किसानों को 32.50 लाख व बिशनगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति क्षेत्र के प्रथम वरीयता में 118 किसानों को 28 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके सरपंच व ग्रामीण मौजूद थे।

jalore: रानीवाड़ा में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, पसर रही गंदगी https://goo.gl/9rmJrd

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.