Breaking News
recent

ताला खुलते ही आलमारी उगलेगी राज

-विभागीय जांच में एक आलमारी से दस्तावेज निकालना बाकी
-अन्य अलमारी से मिले जगदीश को दिए नोटिसों के जवाब

श्रीगंगानगर.

मटका चौक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रयोगशाला सहायक आत्महत्या प्रकरण में स्कूल की एक आलमारी अब भी खुलनी बाकी है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मानते हैं कि इस आलमारी में कई राज मिल सकते हैं।

अधिकारियों ने इस पर लगा एक ताला तो खुलवा लिया लेकिन अन्य ताला नहीं खुलने से इसके दस्तावेज नहीं लिए जा सके। वहीं स्कूल में पूर्व में एक अलमारी से प्रयोगशाला सहायक जगदीश को दिए नोटिसों के जवाब मिले हैं।

 

अभी जांच के कई बिंदू बाकी

जांच में शामिल अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर जांच की एक रिपोर्ट तो तैयार कर ली गई लेकिन अभी जांच के कई बिंदू बाकी हैं। इसमें प्राचार्य पर लगे कथित अवैध वसूली के आरोप सहित कई आरोपों की जांच शामिल है। जांच अधिकारी पिछले तीन वर्ष में यहां रहीं छात्राओं और परिजनों से भी बात कर सकते हैं।

 

निलंबित कार्मिक के खिलाफ चार्जशीट तैयार
इस बीच जानकारी में आया है कि चौथे आरोपी राजेश शर्मा के पूर्व में ही निलंबित चलने के बावजूद उसे चार्जशीट देने की तैयारी की जा रही है। जांच में शामिल अधिकारियों ने बताया कि शर्मा के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है और शीघ्र ही यह उसे थमा दी जाएगी।

 

आरोपी अयूब को डीईओ कार्यालय में लगाया

घटनाक्रम में एपीओ किए गए आरोपी अयूब खान को शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय में लगाया गया। आरोपी अयूब स्कूल में अपनी गतिविधियों के चलते विवादों में रहा है। उसकी गतिविधियों से प्रयोगशाला सहायक जगदीश परेशान रहता था।

 

शर्मा को शीघ्र दी जाएगी चार्जशीट
मटका चौक आत्महत्या प्रकरण में चौथा आरोपी राजेश शर्मा पहले से ही निलंबित चल रहा है। उसके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही यह उसे दे दी जाएगी।

-शिवराम सिंह यादव, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), श्रीगंगानगर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.