बीकानेर/लूणकरनसर
सरदारशहर स्टेट हाइवे 6(ए) पर सोमवार को रात के समय एक बोलेरो गाड़ी व ट्रेक्टर-ट्रॉली की भिड़न्त हो जाने से गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कालू थाने के एएसआइ लूणाराम ने बताया कि चुरू के साहवा निवासी कुछ लोग गाड़ी में सवार हो कर लूणकरनसर आ रहे थे। इस दौरान स्टेट हाइवे पर लूणकरनसर व कालू के बीच प्याऊ के समीप खेत से आ रही ट्रेक्टर-ट्रॉली के सड़क पर चढऩे के दौरान तेज गति से चल रही गाड़ी के बेकाबू होने से पीछे से भिड़न्त हो गई।
हादसे में साहवा निवासी 55 वर्षीय भादरराम मेघवाल पुत्र मंगलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में करीब 8-10 लोग सवार बताए जा रहे है। लेकिन अन्य लोगों के कोई चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया।
पढ़ें अन्य खबर..
बीकानेर. जिले में वन्यजीवों के शिकार की बढ़ती घटनाओं ने वन विभाग की नींद उड़ा रखी है। विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने से शिकारी अधिक सक्रिय हो गए हैं। खासकर चिंकारा हिरण शिकारियों के निशाने पर है। आए दिन शिकार की घटनाओं से चिन्तित वन विभाग प्रशासन ने शिकारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। इसके लिए विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखा है।
विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक से कहा है कि दो अगस्त को विश्वविद्यालय में छत पर हिरण के अवशेष मिले थे, वहीं आठ अगस्त को बापेऊ क्षेत्र में चिंकारा हिरण शिकार की दो घटनाएं हुई थी। एेसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। उप वन संरक्षक की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि चिंकारा के शिकार के लिए अवैध हथियारों का उपयोग किया जा रहा है। इन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। साथ ही जो लोग लाइसेंसशुदा हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके हथियार जब्त किए जाएं।





No comments:
Post a Comment