जैसलमेर. केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल में विद्यालय प्राचार्या समरीन कादरी की अध्ययक्षता में विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह आयोजित हुआ। गौरतलब है कि संस्कृत सप्ताह 23 से 29 अगस्त तक मनाया गया। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय संगठन मु यालय (नई दिल्ली) के दिशा निर्देशन के अनुसार विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं- संस्कृत श्लोक पाठ, संस्कृत प्रश्नोतरी, संस्कृत कथावाचन, संस्कृत समूह गान, संस्कृत निबंध लेखन एवं समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर संस्कृत में नाट्य मंचन का आयोजन किया गया । प्राचार्या ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं में महत्वपूर्ण है, जिसमें प्राचीनकाल का सारगर्भित एवं दुर्लभ ज्ञान समाहित है। इसको राष्ट्रभाषा हिन्दी की जननी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक ज्ञानार्जन के लिए प्रोत्साहित किया और भाषा के प्रभावी प्रयोग से व्यक्तित्व की पहचान पर भी प्रकाश डाला ।
विद्यालय में विद्यार्थियों के दो वर्ग वरिष्ठ एवं कनिष्ठ बनाए गए। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से नवाजा गया । विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली संस्कृत प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगें। विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका पूनम कुलदीप ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर संस्कृत सप्ताह को संपन्न कराया ।
डाबला. केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल डाबला जैसलमेर में संस्कृत सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के दौरान प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियां संस्कृत भाषा में आयोजित की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत संस्कृत गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सप्ताह के दौरान निबंध, प्रश्नोत्तरी, श्लोक, गायन, संस्कृत गीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 99 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा 36 विद्यार्थी पुरस्कृत के पात्र बने। विद्यालय में संस्कृत शिक्षक ओम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया। विद्यालय की प्राचार्य उमा त्यागी संस्कृत भाषा को संस्कारवान भाषा बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला ।





No comments:
Post a Comment