Breaking News
recent

छात्र संगठनों ने नामांकन से ठीक पहले घोषित किए प्रत्याशी

बीकानेर. छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रसंगठनों ने काफी मशक्कत के बाद अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले की। बाद में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कई डमी प्रत्याशियों ने गुपचुप तरीके से भी नामांकन भरे। कुछ छात्रसंगठनों ने नामांकन के अंतिम मिनटों में अपने प्रत्याशी किए और नामांकन भरवाकर वापस साथ ले गए। एबीवीपी रविवार को कृषि विश्वविद्यालय, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय व वेटरनरी विश्वविद्यालय में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

 

शहर के विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुछ कॉलेजों में लड़कियां अपने प्रत्याशी को नारे लगाते व ढोल बजाकर नामांकन के लिए लाई। इस बार सभी छात्रसंगठनों को भय था कि जातीय समीकरण नहीं बिगड़ें। इसी कारण उन्होंने कुछ कॉलेजों में प्रत्याशियों की घोषणा नामांकन से ठीक पहले की। संगठन अन्य कॉलेजों में अपने प्रत्याशियों को सिम्बल सोमवार तक देंगे। कुछ महाविद्यालयों में जातीय समीकरण नहीं बैठने से छात्रसंगठन अभी प्रत्याशी घोषित करने से बच रहे हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद ही जीतने वाले प्रत्याशी को सिंबल देने चाहते हैं।

 

तीन कॉलेजों में चुनाव नहीं
बीकानेर शहर व दो अन्य कॉलेजों में इस साल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। यहां के छात्रों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। छात्रों ने कहा कि इससे शैक्षणिक माहौल खराब होता है। बीकानेर के बीजेएस रामपुरिया लॉ कॉलेज, ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय, बेसिक कॉलेज में चुनाव नहीं होंगे।

 

६४ कक्षा प्रतिनिधियों ने नामांकन भरा
कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में कक्षा प्रतिनिधियों के लिए ६४ नामांकन दाखिल हुए। इसमें कृषि महाविद्यालय में ५५, गृह विज्ञान महाविद्यालय में ५, आइएडीएम में ४ ने नामांकन भरा। वहीं वेटरनरी विश्वविद्यालय में अध्यक्ष के लिए पांच, उपाध्यक्ष व महासचिव के लिए ४-४ तथा संयुक्त सचिव के लिए दो नामांकन भरे गए।

 

इनमें हुए नामांकन
बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष दो, महासचिव दो, संयुक्त सचिव के लिए दो नामांकन भरे गए। नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए चार, उपाध्यक्ष तीन, महासचिव के लिए तीन व संयुक्त सचिव के लिए तीन नामांकन भरे गए। जैन पीजी कॉलेज में अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष एक, महासचिव दो, संयुक्त सचिव के लिए दो नामांकन।
बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष व महासचिव के लिए एक-एक नामांकन तथा संयुक्त सचिव के लिए एक भी नामांकन नहीं।

 

मांगीलाल बागड़ी राजकीय पीजी कॉलेज, नोखा में अध्यक्ष के लिए चार, उपाध्यक्ष तीन, महासचिव चार, संयुक्त सचिव के लिए चार नामांकन। आदेश विद्यालय, श्रीकोलायत में अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष दो, संयुक्त सचिव पद के लिए एक नामांकन तथा महासचिव के लिए आवेदन नहीं मिला। लूणकरनसर के राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए पांच, उपाध्यक्ष दो, महासचिव दो व संयुक्त सचिव के लिए एक नामांकन दाखिल। नोखा की जैन आदर्श गल्र्स कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए पूजा कंवर राठौड़ व उपाध्यक्ष के लिए रतन कंवर ने नामांकन दाखिल किया।

 

घोषित किए प्रत्याशी
एसएफआई ने एमडी कॉलेज बज्जू में अध्यक्ष प्रिया शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए संदीप डारा, महासचिव के लिए रविन्द्र तथा प्रणयराज डिग्री कॉलेज बज्जू में प्रियंका गोदारा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। रामपुरिया महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए समीर भाटी, उपाध्यक्ष के लिए पुनीत बिस्सा, संयुक्त सचिव गोस मोहम्मद तथा सौरभ चावला को महासचिव पद का प्रत्याशी बनाया।

 

 

दो गुटों के समर्थकों में धक्का-मुक्की

राजकीय डूंगर महाविद्यालय में जैसे ही एबीवीपी के प्रत्याशी ने नामांकन भरा और उसके समर्थक बाहर आकर नारे लगाने लगे, तभी निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन भरकर बाहरने आने पर उनके समर्थक भी नारे लगाने लगे। इससे दोनों गुटों के समर्थकों में तनाव का माहौल हो गया। दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने नारे लगाने से धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में पुलिस ने दोनों गुटों के समर्थकों को समझाकर मामला शांत करवाया।

 

 

इन कॉलेजों में रहे निर्विरोध

सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय
एनएसयूआई
अध्यक्ष : निकिता भाटी
उपाध्यक्ष : प्रिया सेन
महासचिव : पूर्णिमा भाटी
संयुक्त सचिव : भारती चांवरिया
एमएन कॉलेज एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट
अध्यक्ष : करणसिंह
उपाध्यक्ष : सैयब शाहरूख
महासचिव : भव्य शर्मा
संयुक्त सचिव : रश्मि रानी
बालाजी डिग्री कॉलेज, लूणकरनसर
अध्यक्ष : मांगीलाल कड़वासरा
उपाध्यक्ष : राकेश कुमार
महासचिव : नरेश कुमार
संयुक्त सचिव : मैत्रेयी स्वामी
कीन महाविद्यालय
अध्यक्ष : अक्षत गौतम
एसकेएस चन्दी मैमो. कॉलेज, खाजूवाला
अध्यक्ष : पिंका
महासचिव : सोनू कंवर

 

 


इन्होंने भरा नामांकन

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
अध्यक्ष : सरजीतसिंह, प्रवीण कुमार, श्रवणराम, सीमा राजपुरोहित, सुखसिंह व अभयसिंह।
उपाध्यक्ष : राकेश शर्मा, एकता ओझा, नाहिदा कुरैशी, शिल्पा कुल्हरी, देवेन्द्रसिंह।
महासचिव : विष्णु सियाग, नेहा राजपुरोहित, मोहित सोलंकी।
संयुक्त सचिव : इन्द्रसिंह सांखला, करणीदान पुरोहित।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
अध्यक्ष : बाबूलाल सींवर (एबीवीपी), पूनमचंद घिंटाला, राजेन्द्र विश्नोई, विजयपाल सारण, अनिल बारूपाल (एसएफआई), रामनिवास (एनएसयूआई), निकिता बाना।
उपाध्यक्ष : सोनम कुमारी, राजेन्द्रसिंह (एबीवीपी), मुकेश मेघवाल, भंवरलाल जाट, दिलीपकुमार, सुरेश कुमार, सोनम कुमारी (एसएफआई), अशोक कुमार खोड़ (एनएसयूआई), कैलाश सियाग।
महासचिव : हिमांशु गुप्ता (एबीवीपी), मुकेश पूनियां, बाबूलाल जाट, महावीर (एनएसयूआई)।
संयुक्त सचिव : दिनेशकुमार विश्नोई (एसएफआई), सुरेश कुमार, रामस्वरूप (एबीवीपी), भुरनाथ, राजुराम गोदारा (एनएसयूआई)।
एमएस कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : धनेश्वरी तंवर (एनएसयूआई), सरिता गरूवा, सरिता तर्ड (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : खुशी पारीक (एबीवीपी), सुनीता (एनएसयूआई)।
महासचिव : डिंपल कंवर (एबीवीपी), नीलम तंवर।
संयुक्त सचिव : प्रीति आसदेव सुथार।
राजकीय विधि महाविद्यालय
अध्यक्ष : महेन्द्र कुमार (एसएफआई), नरेन्द्रकुमार गोदारा, सांवरलाल कूकणा, सुन्दरलाल (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : देवकिशन प्रजापत (एबीवीपी) व शिवराम मेघवाल(एसएफआई)।
महासचिव : मनीष जयपाल (एसएफआई), मनोज शर्मा, सुषमा (एबीवीपी)।
संयुक्त सचिव : रिचा जाटव (एबीवीपी)।
राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज
अध्यक्ष : अशोक कुमार शर्मा (एबीवीपी), बजरंगलाल पांडिया।
उपाध्यक्ष : महेन्द्र कुमार कडवासरा, तारांचद गहलोत (एबीवीपी)।
महासचिव : कोई नहीं।
संयुक्त सचिव : रेणु गौड़ (एबीवीपी)
जैन कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : मानसी चांडक (एबीवीपी) व मोनिका वर्मा।
उपाध्यक्ष : पूर्वा भार्गव (एबीवीपी)
महासचिव : मनीतोष गहलोत (एबीवीपी)
संयुक्त सचिव : भूमिका तनेजा (एबीवीपी)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.