Breaking News
recent

बोदल-कुशालीपुरा के जंगलों में डेढ़ घंटे तक झमाझम

बहरावण्डा खुर्द . टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे पर बुधवार को बोदल एवं कुशालीपुरा के बीच रणथम्भौर अभयारण्य में लगातार डेढ़ घण्टे तक तेज बारिश का दौर रहा।इसके अलावा कस्बे सहित छाण, अल्लापुर आदि गांवो में रिमझिम बारिश हुई।


लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
चौथ का बरवाड़ा. यहां राउमावि में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 15 अगस्त के कार्यक्रम पर समाजसेवी कमलेश पहाडिय़ा ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। इस दौरान समाज सेवी ने बताया की पूर्व में विद्यालय के कम्प्यूटर लैब में चोरी हो गई थी। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बैठक 20 को : सवाईमाधोपुर. जिला स्तरीय विभागों में समन्वय करने के लिए जिला प्रबोधन, निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 20 अगस्त को होगी।


योजनाओं की दी जानकारी
खण्डार. गोठ बिहारी अटल सेवा केन्द्र पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से स्वावलम्बन योजना के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी ब्लॉक एम्बेेसेडर गौरव सैनी ने दी। प्रोग्रामर मुकेश मीणा ने बताया कि शिविर में एसीपी प्रदीप शर्मा ने राजश्री योजना, श्रमिक कार्ड एवं पेशन से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी दी। साथ ही सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मीना आर्य ने पालनहार योजना के बारे में बताया। इस मौके पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार माली आदि मौजूद थे।


तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे हजारों किसान : भाड़ौती. भारतीय किसान संघ तत्वावधान में बौंली तहसील के हजारों किसानों ने गोठ मोरपा में बैठक में भाग लिया। किसानों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, लेकिन गौरव यात्रा स्थगित होने से ज्ञापन स्थगित किया गया। तहसील अध्यक्ष कांजीलाल मीणा ने बताया कि यह ज्ञापन सवाई माधोपुर जाकर जिला कलक्टर को दिया जाएगा।


11 केवी लाइन का टूटा तार,भैंस की मौत : बालेर. बालेर पंचायत के गांव इसरड़ा की झोंपडी में 11 केवी लाइन का तार टूट कर पानी में गिर गया। इससे तलाई में बैठी भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। भैंस कानरदा की झोंपडी निवासी मदनमोहन गुर्जर की थी। विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई।


पेड़-पौधे जीवन का अभिन्न अंग
भगवतगढ़. स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को सवाईगंज गांव में पौधारोपण हुआ। नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड अजमेर संभाग के अध्यक्ष बत्तीलाल मीना के नेतृत्व में गांव में स्थित महादेव मंदिर , रामदेव मंदिर के आस-पास एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रामजीलाल मीना ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का अभिन्न अंग है। इस दौरान अनिताराज मीना, कृष्णा, पार्वती देवी, नवदीप, रामजीलाल अध्यापक आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.