जालोर. स्वाधीनता दिवस पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 47 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जिला कलक्टर बीएल.कोठारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2017-18 में आयोजित परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर भाद्राजून की छात्रा शोभा पटेल पुत्री ओमप्रकाश, गायत्री विद्या मंदिर सांचौर के हिमांशु मालवीय पुत्र चम्पालाल, निशी सोनी पुत्री नवीन कुमार, दिलीप कुमार पुत्र मांगीलाल व सरोज सोलंकी पुत्री पुखराज सोलंकी, इंदिरा पब्लिक उमावि लालजी की डूंगरी की छात्रा संगीता बिश्नोई पुत्री मांगीलाल, भारती ज्ञान मंदिर बडग़ांव की पूजाकुमारी पुत्री जबराराम पुरोहित, विद्या भारती स्कूल जालोर के छात्र दिनेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार एवं आदर्श विद्या मंदिर भीनमाल के छात्र नलीन कुमार पुत्र हरीराम मीणा को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जालोर के चिराग परमार पुत्र पुष्पेन्द्र परमार को नवाजा किया जाएगा।
इसी प्रकार विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उल्लेेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।
ग्राम सेवा सहकारी समिति का रेकर्ड गायब, नहीं हुआ शिविर https://goo.gl/Lmfk4L
इसके तहत डिस्कॉम भीनमाल के अधिशाषी अभियन्ता रमेश सेठ, जलदाय विभाग सांचौर के सहायक अभियन्ता राजेश कुमार, दी-जालोर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैक के भूराराम पुच्छल, जिला कोष कार्यालय के सहायक कोषाधिकारी अर्जुनसिंह, आदर्श राउमावि तबाव के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार, आराउमावि जालोर के प्रधानाचार्य अमरसिंह राजपुरोहित, आराउमावि रेवतडा के व्याख्याता ओमप्रकाश विश्नोई, रामावि अगार के वरिष्ठ अध्यापक लादूराम विश्नोई, रसद कार्यालय जालोर की प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नारवाल, जिला चिकित्सालय के मेल नर्स प्रथम शहजाद खां व धन्नाराम चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आहोर के मेलनर्स बाबूलाल बावेल, जिला औषधि भण्डार जालोर के फार्मासिस्ट लखनलाल मीना, भरूडी के भू-अभिलेख निरीक्षक व योग शिक्षक मानाराम चौधरी, उम्मेदाबाद के भू-अभिलेख निरीक्षक सैयद वाहिद अली, जालोर ए पटवारी लेहराराम सुन्देशा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पूनमसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय वरिष्ठ सहायक खुशाल सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के कनिष्ठ सहायक कैलाश कुमार राठौड़, जालोर नगर परिषद के कनिष्ठ सहायक हीरालाल परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सूचना सहायक विकास शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जालोर के परिचालक हितेन्द्रसिंह राठौड़, वन रक्षक जवानाराम एवं चिकित्सा विभाग केसूरी के सब सेन्टर की एएनएम संगीता को सम्मानित किया जाएगा।
अस्पताल में भर्ती था मानसिक रोगी, रात को कहीं चला गया https://goo.gl/gjhcPo
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से सराहनीय कार्य करने से एजुकेट गल्र्स परियोजना जसवन्तपुरा के समन्वयक सुरेश कुमार, आरसेटी के अनुदेशक योगेश दवे, सत्यपुर क्लब सांचौर, देहदान करने वाले लालदास राकेश के पुत्र डॉ. रमेश वैष्णव एवं जबरमल सोलंकी के पुत्र बहादुर सोलंकी को सम्मानित किया जाएगा। सांचौर के अन्नपूर्णा भंडार के डीलर हस्तीमल पुत्र पोपटलाल श्रीमाली, जालोर के वरिष्ठ नागरिक एवं संगीतज्ञ अजबाराम, रानीवाड़ा के समाजसेवी कृष्ण कुमार माली पुत्र बाबूलाल माली, सांचौर तहसील के डबाल ग्राम के साहित्यकार डॉ. अर्जुन मोदी, भीनमाल के यूथ फोर नेशन संस्था के सदस्य पृथ्वीराज फूलवारिया, मैसर्स शारदा मोटर्स जालोर, मैसर्स एलबीसी डिस्ट्रीब्यूटर्स रानीवाड़ा एवं मैसर्स ग्रेनाईट इंडिया जालोर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
शहीदों को किया याद, पुष्पांजलि अर्पित
जालोर. शहादत को सलाम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीदों को याद कर राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजत किया गया।
जिला कलक्टर बीएल. कोठारी ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित किया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय कुमार वासु, एएसपी रामकुमार कस्वां, नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर ही शहादत को सलाम कार्यक्रम अधिक सार्थक सिद्ध हो सकता है। रिटायर्ड सूबेदार वीरमाराम पंवार समेत अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। बालिका भानुप्रिया, ज्योत्सना, सरिता एवं बबीता ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। पूर्व सैनिक मेघाराम चौधरी, पन्नेखां शेरा, पार्षद हंसमुख नागर, ओमप्रकाश माली, चन्दनसिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment