Breaking News
recent

डिवाइडर पर चढ़ा गायों से भरा ट्रक

 

रोहट/पाली। जिले के रोहट क्षेत्र के रामपुरा रोड के निकट सोमवार सुबह 3 बजे एक गायों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे ट्रक में सवार तीन जने बाल-बाल बच गए।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 3 बजे पंजाब निवासी गोरख प्रताप अपनी ट्रक में दुदारु गायों को लेकर गुजरात की तरफ जा रहा था कि रोहट रामपुरा रोड के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के निकट लगा बिजली का संकेतक तोडऩे के साथ लाइट का पोल तोडकऱ डिवाइडर पर चढ़ गया। जिसे सुबह 5 बजे तक हाईड्रा की मदद से नीचे उतारा गया। ट्रक में 11 अमेरिकन गाये भरी हुई थी। जिसमें से एक बछड़े की मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक डिवाइडर पर चढ़ी रही जिसमें गाये 2 घंटे तक डिवाइडर पर झूलती रही।

गम्भीर झुलसा युवक सडक़ पर मिला
पाली। औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित महादेव बगीची के पास रविवार देर रात को एक युवक गंभीर हालत में झुलसा हुआ सडक़ पर मिला। पुलिस ने उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के अनुसार देर रात करीब एक बजे एक युवक महादेव बगीची के पास नाले में झुलसा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का नाम खाना खेड़ा ब्यावर निवासी दिलीप सिंह रावत बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मौके से 2 लोगों को भी पकड़ा है। युवक का उपचार जारी है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।

लोर्डिया तालाब की पाल पर मिला शव
पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र के लोर्डिया तालाब की पाल पर एक प्रौढ़ का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोपहर में सूचना मिली कि तालाब की पाल पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस के पहुंचने से पहले एक ऑटो चालक शव बांगड़ अस्पताल लेकर आ गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.