Breaking News
recent

बहू सहित तीन आरोपी रिमाण्ड पर

साण्डेराव. साण्डेराव थाना क्षेत्र के सिन्दरू गांव में 70 वर्षीय भीकीदेवी पत्नी मुलाराम कुमावत की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बहू व दो अन्य को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें सात दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार सास भीकी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक दिन पूर्व आरोपी बहू मुलीदेवी व उत्तरप्रदेश हाल मुबंई निवासी संतोष दुबे व पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। तीनों से घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। उनसे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि सिन्दरू गांव में 13 जुलाई की रात भीकीदेवी की हत्या कर दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वृद्धा का ओढऩी से दोनों हाथ बंधे हुए तथा गले पर निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद मृतका की बहू सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया।

 

चंदन चोर गिरोह चढ़ा हत्थे, सादड़ी की वारदातें खुली
उदयपुर, पाली व राजसमंद में 9 वारदातें कबूली
पाली/गोगुन्दा . उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चंदन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चंदन के अलावा लकड़ी काटने के उपकरण व कार जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक उदयपुर, राजसमंद व पाली जिले में 9 वारदातें करना कबूला है। इनमें गोगुन्दा बाइपास के अलावा उदयपुर के मोहता पार्क,चीरवा गांव से, राजसमंद के नाथद्वारा, राजनगर, केलवा, चारभुजा, पाली के घाणेराव से, सादड़ी से चंदन के पेड़ चुराना बताया है। गोगुंदा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह राणा गांव के निकट जाब्ते के साथ नाकाबंदी की, तभी मोखी गांव की ओर से आ रही एक वेन को रुकवाया। तलाशी के दौरान कार में पेड़ काटने के उपकरण व आरी मिली।
पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने चालक केलथरा गांव निवासी रोशनलाल पुत्र नवलराम सुथार, सांदर गांव निवासी मगनलाल पुत्र धीरा गमेती, शिवराम पुत्र मगा गमेती, रूपलाल पुत्रहकराराम गमेती, चुन्नीलाल पुत्र भेरा गमेती, विराराम पुत्र वंदा गमेती, सुरेश पुत्र भेरा गमेती पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने एक वर्ष मे 9 वारदातें कबूली। आरोपियों का कहना है कि वह दिन में बाइक से रैकी कर रात को वारदात को अंजाम देते थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.