Breaking News
recent

आज चारभुजाजी जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

8 व 9 को रहेगी प्रतापगढ़ में
प्रतापगढ़. मुख्यमंत्री का प्रतापगढ़ जिले में 8 एवं 9 अगस्त को प्रवास रहेगा। जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 8 अगस्त को सुबह 9 बजे बांसवाड़ा से प्रस्थान कर सडक़ मार्ग से होते हुए दोपहर 1.30 बजे मुंगाणा पहुंचेगी एवं दोपहर 2 बजे खूंता में स्वागत होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे धरियावद के उदयपुर रोड स्थित विद्या निकेतन स्कूल में जनसभा करेंगी। सांय 4 बजे धरियावद तहसील के जेलदा और प्रतापगढ़ तहसील में सायं 4.30 बजे देवगढ़ में स्वागत होगा।
सांय 5 बजे प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित मोहनलाल सुखाडिय़ा स्टेडियम में जन सभा का अयोजन होगा। प्रतापगढ़ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम रहेगा। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रतापगढ़ सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे प्रतापगढ़ की धमोतर एवं 10.30 बजे बारावरदा में स्वागत होगा। वे मध्यान्ह 12 बजे महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड छोटीसादड़ी में जनसभा में भाग लेगी।
नोडल अधिकारी सहित अन्य की नियुक्ति
मुख्यमंत्री की 8 एवं 9 अगस्त को निर्धारित प्रतापगढ़ यात्रा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओ के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
गौरव यात्रा की शुरुआत होंगे शामिल
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में शनिवार को उदयपुर संभाग के प्रसिद्ध तीर्थ चारभुजा जी से निकलने होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत में प्रतापगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
गौरव यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पिछले कई दिनों से गौरव यात्रा की शुरुआत में भाग लेने और जिले में स्वागत की तैयारियां की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने बताया कि जिले से करीब 1500 भाजपा कार्यकर्ता गौरव यात्रा की शुरुआत में शामिल होने के लिए चारभुजाजी जाएंगे। जिले के कार्यकर्ता शुक्रवार रात को भी निकले हैं वहीं शनिवार सुबह भी चारभुजाजी के लिए रवाना होंगे।
इसके लिए जिला, तहसील और बूथ तथा ग्राम स्तरों पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे विभिन्न साधनों से कार्यकर्ताओं को चारभुजाजी लेकर जाएंगे। जहांं वे गौरव यात्रा की शुरुआत और आमसभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्री कृपलानी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
छोटीसादड़ी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा 9 अगस्त को प्रतापगढ़ से निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादडी उपखण्ड मुख्यालय पहुंचेगी। यहां आयोजित होने वाली जनसभा और राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न कार्यो के लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रमों के विभिन्न स्थलों एवं महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री की जनसभा का गुरुवार रात्रि में निरीक्षण करने यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना, उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद रेगर, अधिशासी अधिकारी गोपाललाल मेघवाल, थाना अधिकारी प्रवीण टांक, भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, लक्ष्मीनारायण साहू, श्यामसिंह सालवी, दलपत मीणा सहित कई पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.