Breaking News
recent

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस मेले के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

बीकानेर. हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। यह मेला 26 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगा । इसमें यात्रीभार देखते हुए रेलवे अलग-अलग स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा के अनुसार रेवाड़ी-गोगामेडी के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी ।

 

यह ट्रेनें २७ अगस्त से ६ सितंबर तक चलाई जाएगी । इसमें रेवाडी-गोगामेडी एक्सप्रेस ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर 8:45 बजे सादुलपुर व 11 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी । इसी तरह ट्रेन संख्या 04785 रेवाड़ी-गोगामेड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल शाम ५ बजे रवाना होकर ७:45 बजे सादुलपुर व रात १० बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी ।

 

ट्रेन संख्या 04784 गोगामेड़ी-रेवाड़ी गोगामेड़ी से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर १ बजे सादुलपुर व ४:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी । ट्रेन संख्या 04786 गोगामेड़ी-रेवाड़ी एक्सप्रेस रात १०:30 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि १२:05 बजे सादुलपुर व 3:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 8 साधारण कोच, 2 एसएलआर सहित कुल 10 कोच लगाए जाएंगे।

 

इस ट्रेन का अस्थायी ठहराव
मेल को देखते हुए ट्रेन संख्या 14719/14720 बीकानेर-बिलासपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस का गोगामेड़ी स्टेशन पर 25 अगस्त से 29 सितंबर तक अस्थाई रूप से ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 14719 गोगामेड़ी स्टेशन पर दोपहर २:04 बजे पहुंचेगी और २:06 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14720 गोगामेडी स्टेशन पर शाम ७:43 बजे पहुंचकर ७:45 बजे रवाना होगी।

 


यह रहेगा ट्रेन का समय

ट्रेन संख्या 04752 बठिंडा-हनुमानगढ़-सादुलपुर एक्सप्रेस मेला स्पेशल टे्रनें 11 से 22 सितंबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन बठिण्डा से सुबह 7 बजे रवाना होकर 8:45 बजे हनुमानगढ़ व दोपहर 12:20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04754 हनुमानगढ-सादुलपुर एक्सप्रेस मेला स्पेशल हनुमानगढ़ से शाम ६:५५ बजे रवाना होकर रात १०:30 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।

 

ट्रेन संख्या 04753 सादुलपुर-हनुमानगढ़ सादुलपुर से दोपहर २:15 बजे रवाना होकर शाम ६ बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04751 सादुलपुर-हनुमानगढ़-बठिण्डा सादुलपुर से मध्य रात्रि के बाद 3:30 बजे रवाना होकर सुबह 7:15 बजे हनुमानगढ़ व 9:25 बजे बठिण्डा पहुंचेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.