निकाली कावड़ यात्रा, मंदिरों में किए अभिषेक
-सुबह से ही जयकारों से गूंजे शिवालय
प्रतापगढ़. जिले भर में सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कावड़ यात्राएं भी निकाली गई। मंदिरों में अभिषेक के आयोजन हुए।
साथ ही कावडिय़ों का हुजूम शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंजायमान रहे। शहर में दीपेश्वर मंदिर में सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
निकाली शाही सवारी
शिवभक्त मंडल की ओर से सावन के दूसरे सोमवार पर भी भगवान दीपनाथ महादेव की नगर भ्रमण व शाही सवारी सोमवार को ब्रह्मसभा, धान मंडी से शुरू हुई। जो सदर बाजार, झंडा गली होते हुए दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
दलोट/.सालमगढ़. दलोट से सालमगढ़ तक कावडय़ात्रा निकाली गई।डीजे साउंड पर भजनों की स्वर लहरियों के साथ कावड़ यात्रा निकाली गई। दलोट 33 केवी जीएसएस के भोलेनाथ मंदिर से नीलकंठ महादेव मंदिर सालमगढ़ तक निकाली गई। कावड़ यात्रा में कस्बे सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा में सम्मिलित बालिकाओं ने भी पुरुषों के साथ कावड़ उठाए। उत्साह के साथ जयकारे गाते हुए चली। कावड़ यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत किया गया। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया।
वनपुरा. निकटवर्ती मध्यप्रदेश के हरचंदी गांव से राजस्थान के गौतमेश्वर महादेव तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें भोले के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। यहां मध्यप्रदेश के हरचंदी गांव से गौतमेश्वर महादेव पर डीजे की धुन पर कावडि़ए झूमते हुए चल रहे थे। वहीं दूसरी कावड़ यात्रा मध्यप्रदेश के नान्दवेल गांव से गौतमेश्वर महादेव तक निकली। जिसमें जीवंत झांकी सजाई हुई थी।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
चरवाहे पर हमला, बकरियां चुरा ले गए चोर
प्रतापगढ़. सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र के कालाकोट के पास सोमवार सुबह बकरियां चरा रहे तीन लोगों पर एकाएक चोरों ने हमला बोल दिया।
हमले में एक चरवाहा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कालाकोट निवासी देवा पुत्र भेरा मीणा, सरीपीपली निवासी राया मीणा और बापू मीणा अभ्यारण्य में बकरियां चरा रहे थे। तभी चोर गिरोह वहां आ धमका और मारपीट की। पथराव किया और कई बकरियां चुरा ले गए। इस दौरान सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चरवाहों को गांव में लाया गया।





No comments:
Post a Comment