Breaking News
recent

पैर फिसला तो आई मौत

नीमकाथाना/टोडा. घूमना भी कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। एेसा ही कुछ सीकर जिले के टपकेश्वर धाम पर घटित हुआ। जहां पैर फिसलने से ठएक बालक की मौत हो गई। बालक सोमवार को घूमने आया था और एनीकट में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बूजा निवासी सुरज्ञान मीणा का १२ वर्षीय पुत्र राहुल मीणा सावन के दूसरे सोमवार को टपकेश्वर घुमने के लिए आया था। बालक एनीकट की तरफ चला गया।

एनीकट पर चलते-चलते बालक का पैर पानी में फिसल जाने से वह डूब गया। एनीकट पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे। एनीकट में डूबे बालक को देखकर कई लोगों ने बालक को तलाशने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन बालक नहीं मिला। लगभग आधे घंटे चले रेस्क्यू के बाद बालक मिला। सूचना के बाद पुलिस चौकी प्रभारी दलीप पूनियां मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। बालक को बेहोशी की हालत मेें टोडा के आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना रैफर कर दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गाड़ी चालकों ने बालक को ले जाने से किया मना

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर खड़े दो गाड़ी चालकों ने बालक को ले जाने से मना कर दिया। उधर, लोग परेशान होते रहे कि किसी तरह उसे घर तक पहुंचाया जाए। काफी देर के इंतजार के के बाद एक कमांडर गाड़ी आई और बालक को नीमकाथाना के लिए रवाना हुई।


एनीकट पर अकेला ही घूमने गया था मृतक बालक
बालक एनीकट पर अकेला ही घूमने गया था। एनीकट पर मौजूद लोग श्रद्धालुओं को नहाने के लिए मना भी कर रहे थे, लेकिन श्रद्धालु उनकी बातों को अनसुनी कर एनीकट में नहा रहे थे। बालक का पैर फिसला और वह एनीकट में गिर गया। जानकारों की माने तो बालक काफी देर तक बाहर नहीं आया। बताया जा रहा है कि उसकी बनियान गहरे पानी में कहीं उलझ गई। जिससे उसे तलाशने में थोड़ा समय लग गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.