Breaking News
recent

रात को हटाए होर्डिंग अब हटवाया स्टेज सिरेाही

सिरोही. सरजावाव दरवाजे के बाहर गुरुवार को कांग्रेस की जनसभा को लेकर लगाए टेंट पुलिस प्रशासन ने हटा दिए। इसके लिए पुलिस अपने साथ बड़ा वाहन भी लेकर पहुंचा था लेकिन कांग्रेस की ओर से इसे खुद ही हटा दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता आज होने वाली सभा के लिए स्टेज तैयार कर रहे थे इसी बीच कोतवाल आनंद कुमार मय जापता व एक ट्रक के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्टेज हटाने की बात कहते हुए कहां कि आप हटा दें वरना हम इस स्टेज को हटा कर ले जायेंगे ज्ञात रहे इस सभा को स्थगित करने का प्रयास बुधवार से ही प्रशासन की ओर से किया जा रहा है पहले परमिशन नहीं दी गई उसके उपरांत देर रात तक प्रशासन के आला अधिकारी इस सभा को स्थगित करने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के चक्कर काट कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पूर्व विधायक ने सभा स्थगित करने से स्पष्ट इंकार कर दिया अंत में यह तय हुआ कि मुख्यमंत्री की सभा से पहले कांग्रेस अपनी सभा कर सकती है लेकिन फिर सुबह प्रशासन की ओर से सभा के लिए बनाए गए स्टेज को हटाने के निर्देश दिए। उधर सारणेश्वर मार्ग प भी लगे टेंट को हटाने के लिए जवान गश्त करते नजर आए।

सिरोही. जिला कांग्रेस कमेटी ओर से लगाए गए होर्डिंग्स बुधवार को नगर परिषद ने हटवा दिए। इससे नाराज कांग्रेस पार्षद नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि, देर शाम को नगर परिषद आयुक्त ने होर्डिंग्स वापस लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया। पार्षद जितेन्द्र सिंघी ने बताया कि कांगे्रस कमेटी की ओर से नगर परिषद से अनुमति लेकर नियमानुसार होर्डिंग्स लगाए गए थे, लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने शाम को होर्डिंग्स हटवा दिए। जिस पर सभी पार्षद नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिस पर कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठ गए। हालांकि, बाद में आयुक्त ने कहा कि कांग्रेस को होर्डिंग्स लगाने की अनुमति ३० अगस्त के लिए दी गई है। ऐसे में निर्धारित समय पर होर्डिंग्स लगा सकते हैं। समझाइश के बाद कांग्रेस पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पार्षद नैनाराम माली, सीता देवी, पिंकी रावल, तुलसाराम आदि मौजूद थे।
ये हैं होर्डिंग में खास
कांग्रेस की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स में प्रशासन व भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। वहीं अखबारों में प्रकाशित समाचारों भी छपवाए गए हैं। होर्डिंग्स भी ऐसे स्थानों पर लगाए गए, जहां से सीएम की यात्रा गुजरेगी।
(कार्यालय संवाददाता)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.