Breaking News
recent

फिजां में गूंजा वंदे मातरम् का जयघोष, विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे

पाली। स्वतंतत्रा दिवस के जश्न को साकार करने के लिए शनिवार को जिले के निमाज, मारवाड़ जंक्शन व देसूरी कस्बे में आजादी का जश्न मनाते हुए राजस्थान पत्रिका के बैनर तले तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडिय़ा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए गए।

निमाज में 500 विद्यार्थी हुए शामिल
निमाज। राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को निमाज में प्रधानाचार्य राजेन्द्र परिहार व व्याख्याता भंवरदान चारण के निर्देशन में 500 विद्यार्थियों ने एक साथ तिरंगा रैली निकाली। रैली भगवान महावीर व सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना हुई। रैली स्कूल से रवाना होकर शिवमार्केट, मुख्य बाजार, होली चौक, आसरलाई दरवाजा, बिजलीघर, एसबीआई, बस स्टैण्ड होते पुन: विद्यालय पहुंची। विद्यार्थियों ने वंदेमातरम व भारत माता के जैकारे लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई।

ग्रामीणों ने किया रैली का स्वागत
रैली में 500 विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में व्या याता भंवरदान चारण, आशा टाक, भगवान सिंह, शारीरिक शिक्षक केशाराम प्रजापत, केवलराम, लखपत जांगिड़, आशीष शर्मा, अमित कुमार, वंदना सर्वा, मंजू कुमावत के साथ विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। रैली का जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था। पूरे रास्ते वे भारत माता के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे।

मारवाड़ जंक्शन में प्रधान ने किया रैली को रवाना
मारवाड़ जंक्शन। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मारवाड़ जंक्शन में आजादी का जश्न मनाते हुए राजस्थान पत्रिका के बैनर तले तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत ने तिरंगा रैली को रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के करीब 200 सौ विद्यार्थियों, विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों व कस्बेवासियों ने रैली में भाग लिया।
रैली कस्बे के आऊवा रोड़ से रवाना होकर मारवाड़ी बाजार, सिंधी बाजार होते हुए सरस्वती शिशु वाटिका स्कूल आकर सम्पन हुई।

भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ कस्बा
तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा, वन्दे मातरम्, भारत माता की जय से कस्बा गुंजायमान हो गया। रैली में प्रधान कुम्पावत, समाजसेवी सुरेश मरलेचा, प्रतापराम मालवीय, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमन्त गादाणा, टैगोर स्कूल की संस्थापक संतोष बुढानिया, गजेंदकुमार गौड़, रमेश चोहान, कवि सुखसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता सेऊ मनसुखानी, वासुमल, राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के मांगीलाल माली मोजूद रहे। इस मौके पर मीठाई की व्यवस्था समाजसेवी प्रतापराम मालवीय द्वारा की गई।

देसूरी में विद्यार्थियों ने दिखाया जोश
देसूरी। राजस्थान पत्रिका की औऱ से शनिवार को आयोजित तिरंगा रैली को उपखण्ड अधिकारी हसमुख कुमार व तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक ने तिंरगा झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीनियर स्कूल के प्रंसिपल भवानीसिंह राठौड़, बालिका स्कूल के भानाराम मोबारसा, जिनीयस स्कूल के नरेंद्रसिंह राठौड़, आदर्श स्कूल के गोविंद भाई, स्वामी दयानंद स्कूल की निर्मला गोस्वामी, उपखण्ड कार्यालय से राजेश दवे, सरपंच प्रवीणकुमार सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी ढलाराम चौहान, सभी वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक सहित कई लोग शामिल हुए। तिरंगा रैली स्कूल मैदान से मैन चौराहा, चतभुजा रोड, सेलिमाता मंदिर, केरली, बस स्टैंड, मैन बाजार, पुरानी कचहरी व अस्पताल होते हुए सीनियर स्कूल में सम्पन्न हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.