Breaking News
recent

जवाई नदी में नहाने गया बालक डूबा, देर रात निकाला शव

नाना/बेड़ा. नाना थाना क्षेत्र के जवाई नदी में बुधवार को एक बालक नहाने गया। वह गहरे पानी में डूब गया। देर रात गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार वरावल निवासी नरेन्द्रसिंह (१२) पुत्र किशोर सिंह, उसका भाई दौलतसिंह और शंकरसिंह पुत्र भंवरलाल गुर्जर बेड़ा के निकट जवाई नदी में नहाने गए। यहां छोटी पहाड़ी होने पर नहाते समय पत्थरों के बीच नरेन्द्रसिंह फंस गया। उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल सका। वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर वरावल से परिजन व नाना थाना प्रभारी करणीदान मौके पर पहुंचे। सुमेरपुर से गोताखोर प्रकाश, हंसराज को बुलाया। देर रात शव बाहर निकाला गया। इस बीच गोताखोरों के देरी से आने पर ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया।



छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर अभिभावकों ने किया हंगामा
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्रधानाचार्य ने वरिष्ठ अध्यापक को किया कार्यमुक्त
जैतारण. ग्राम पिपलिया खुर्द मे स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ एक वरिष्ठ अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत पर ग्रामवासी विद्यालय पहुंच गए। ग्रामीण वरिष्ठ अध्यापक को यहां से हटाने की बात पर अड़ गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को देने पर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ अध्यापक को कार्यमुक्त कर दिया। पिपलिया खुर्द के ग्रामीणों के अनुसार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक ने विद्यालय की छात्राओं के साथ दो दिन पूर्व छेड़छाड की। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर प्रधानाचार्य सरस्वती ने स्टाफ बैठक बुलाई। इतने में गांव के लोग विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने बालिकाओं के साथ गलत हरकत करने वाले शिक्षक को हटाने की मांग की। शिक्षक को नहीं हटाने पर तालाबंदी करने की बात कही। बालिकाओं ने भी वरिष्ठ अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत पेश की। प्रधानाचार्य ने जैतारण नोडल प्रधानाचार्य शिवगोपालसिंह राजपुरोहित व जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल अहीर को दूरभाष पर जानकारी दी।
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर उन्होंने वरिष्ठ अध्यापक को कार्यमुक्त कर दिया।


कार्यमुक्त कर दिया है
वरिष्ठ अध्यापक के खिलाफ छात्राओं ने गलत हरकत करने की शिकायत पर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी पाली द्वारा मिले निर्देश के आधार पर यहां से कार्यमुक्त कर दिया है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सरस्वती, प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपलिया खुर्द



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.