सिंघाना. कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए चोरी का खुलासा किया है। वहीं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोर पकड़ में आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाधिकारी सत्यपाल यादव ने बताया कि झुंझुनूं जिले के सिंघाना में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देश में विशेष टीमों का गठन किया।
जिसमें थानाधिकारी सत्यपाल यादव व एएसआई टेकचन्द मीणा के नेतृत्व में दो टीमें गठित की। टीमें चोरी के आरोपी व संदिग्ध युवकों पर नजर बनाए हुए थी। वहीं पुलिस ने मुखबीर भी लगाए। थानाधिकारी यादव ने बताया कि मुखबीर सूचना मिली कि चोरी का आरोपी चिड़ावा रेलवे क्रोसिंग के पास घूम रहा है।
सूचना पर थानाधिकारी सत्यपाल यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर सिंघाना के वार्ड नौ निवासी संदीप उर्फ ऊटड़ा उर्फ पिंटू को हिरासत में लिया। आरोपी को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने सिंघाना में हुई चोरी की वारदातें कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सत्यपाल यादव ने बताया कि आरोपी संदीप ऊर्फ ऊंटड़ा चोरी करने में शातिर है। जिसके खिलाफ चोरी के अन्य मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है अन्य वारदातें खुलने की सम्भावनाएं है।
22 महिने जेल काट चुका है संदीप
सिंघाना में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी संदीप कुमावत चोरी के मामले में 22 महिने जेल काट चुका है। पिछले दो महिने पहले ही आरोपी जेल से छूट कर आया था। आरोपी ने आते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी 25 जून 2016 को नई सब्जी मंडी के पास स्थित महेन्द्र सैनी के गोदाम से नगदी चोरी कर ली थी।
ऐसे आया पकड़ में
सिंघाना में लगातार दो दिन में छह दुकानों के ताले टूटने से हड़कम्प मचा हुआ था। वहीं चोरी की वारदात होने पर पुलिस गहनता से जांच में जुटी। जिसमें सामने आया कि चोर केवल पैसे ही चुरा रहा है अन्य सामान नहीं चोरी कर रहा है। जिस पर पुलिस ने बारिकता से चोरी करने वाले गिरोह पर नजर दौड़ाई तो सामने आया कि ऐसी वारदातें संदीप उर्फ ऊंटड़ा भी करता है।
जानकारी से पता चला कि संदीप जेल से छूट कर बाहर आया हुआ है तो पुलिस का शक संदीप पर गहरा गया और पुलिस संदीप की तलाश में लग गई। मंगलवार को मुखबीर की सूचना मिली की संदीप चिड़ावा रेलवे क्रोसिंग के पास घूमता नजर आया है। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया।
शराब पार्टी के लिए करता था चोरी संदीप-
चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी संदीप उर्फ ऊंटड़ा अपनी मौज-मस्ती एवं शराब पार्टी के लिए चोरी करता था। आरोपी केवल पैसे ही चुराता था। अन्य सामान पर निगाहें नहीं रखता था।
ये थे टीम में शामिल
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकडऩे वाली टीम में सिंघाना थानाधिकारी सत्यपाल यादव, एएसआई टेकचन्द मीणा, हैंड कॉस्टेबल सत्यवीर, आसूचना अधिकारी अजय भालोठिया, सहीराम व राजेश शामिल थे।





No comments:
Post a Comment