’जणवा समाज कि युवा नई कार्यकारिणी बिलोदा गांव में घोषित’
बंबोरी जणवा समाज युवा सेवा संस्थान की साधारण बैठक बिलोदा गांव में चारभुजानाथ की ईश वंदना, माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ हुई।
मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष किशनलाल अरनेड, उपाध्यक्ष योगेंद्र इंटाली, मंत्री जगदीश चौहान बंबोरी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल खेरोदा, शिक्षा मंत्री गेहरीलाल बिलोदा सहित मौजूद थे। संपूर्ण कमेटी मंगलवाड मंदिर कमेटी, आसावरा धर्मशाला कमेटी, उदयपुर छात्रावास कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि संगठन की एकता, अखंडता के लिए सभी का सामंजस्य जरूरी है। इसके लिए समाज के युवा वर्ग व मुख्य कार्यकारिणी को एक साथ एक जाजम पर बैठकर समाज उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना, प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करना, सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखना, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, सामाजिक प्रतिभाओं का प्रतिवर्ष सम्मान करना प्रमुख रहा। अध्यक्षता उदयपुर संभाग के युवा अध्यक्ष किशन जणवा बंबोरी ने की।
मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारिणी अध्यक्ष किशन जणवा अरनेड ने रहे। समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी होती है। इसमें युवा बढ़-चढकऱ हिस्सा लेवें। यह बात जगदीश चौहान बंबोरी मंत्री मुख्य कार्यकारिणी उदयपुर संभाग ने कही। शिक्षा के लिए उदयपुर में हॉस्टल निर्माण शुरू करवाने व सामूहिक विवाह कि शुरुआत करने पर जोर दिया। योगेंद्र ईटाली उपाध्यक्ष मुख्य कार्यकारिणी ने सभा को संबोधित करते हुए कहीं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का रखा गया।
समाज उत्थान के लिए समाज के प्रबुद्धजन गेहरीलाल बिलोदा, लक्ष्मीनारायण बंबोरी, हरीश भटेवर, भरत इंटाली, सूरज करजू, नंदकिशोर महूडिया, पुरन बंबोरी, लक्ष्मीलाल जलोदा, श्रवण बंबोरी, पृथ्वीराज हडमतिया ने सभा को संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से किशन जणवा बंबोरी निवर्तमान अध्यक्ष को को दोबारा युवा अध्यक्ष उदयपुर संभाग के लिए चुना गया। सूरज जणवा करजू व भरत जणवा ईटाली को उपाध्यक्ष चुना गया। राधेश्याम बिलोदा को मंत्री, कारूलाल बडवल को कोषाध्यक्ष, नंदकिशोर महूडिया को शिक्षा मंत्री, राधेश्याम चौहान खेड़ा को संगठन मंत्री, प्रहलाद हडमतिया को प्रचार प्रसार मंत्री चुना गया।
सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई गई। मंच संचालन प्रकाश जणवा करजू व गंगाराम बिलोदा, आभार बिलोदा युवा अध्यक्ष श्रीपाल जणवा द्वारा व्यक्त किया गया।





No comments:
Post a Comment