पाली। राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के जश्न को साकार करने के लिए मंगलवार को पाली जिले के आउवा, राणावास, गुंदोज, मारवाड़ जंक्शन के बाडसा, फालना, बाली व देसूरी के मादा कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, विभिन्न संगठनों व संस्थानों के पदाधिकारी व क्षेत्रवासियों ने वंदे मातरम् व भारत माता के नारे लगाते हुए क्षेत्र की गलियों व मोहल्लों को गुंजयामान कर दिया।
विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ पर किया नाट्य मंचन
आऊवा। राजस्थान पत्रिका के तत्वाधान में मंगलवार को कस्बे की विभिन्न स्कूलों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडिय़ां लेकर वंदे मातरम् व भारत माता के नारे लगाए।
तिरंगा रैली से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने ठाकुर कुशाल सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार माधोसिंह राजपुतोहित व प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रिका द्वारा तिरंगा रैली अभियान एक सराहनीय कदम है, और आऊवा खुद एक इतिहास है। इस दौरान सरपंच संघ पाली जिला अध्यक्ष समुन्द्रसिंह बांता व सरपंच योगेस्वरी कंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रैली के दौरान गेलेक्सी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ पर नाट्य प्रस्तुति दी। जिसमें सभी की आँखे नम हो गई। इसके बाद दुर्गप्रताप सिंह, रमेश दवे, कैप्टन घनस्याम सिंह, मनोहर सोनी व् समस्त स्कूलों के विद्यार्थी व ग्रामीण तिरंगा रैली में शामिल होकर भारत माता के जयघोष लगाते नजर आए।
मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकाली तिरंगा रैली
राणावास। कस्बे में राजस्थान पत्रिका व भाजपा युवा मोर्चा माण्डा मण्डल के तत्वावधान में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा रैली निकाली। भाजपा माण्डा मण्डल के अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य शैतानसिंह, सरंपच भंवरीदेवी चौधरी, माण्डा भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अशोककुमार सीरवी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में तिरंगा ध्वज हाथों में थामे युवा भारत माता के जयघोष करते हुए आगे बढ़े रहे थे। रैली राणावास के आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय से रवाना होकर ठाकुरवास, निम्बली होते हुए माण्डा गांव पहुंंची। जहां पर ग्रामीणों द्वारा रैली का स्वागत किया गया। इस मौके पर खुमाराम चौधरी, गोविन्दसिंह, निर्मल प्रकाश व्यास, अमरचंद मेवाड़ा, प्रहलादसिंह, परिक्षित लखावत, मानसिंह कुम्पावत, निर्मल सीरवी, किशन बंजारा आदी मौजूद थे।
बालिकाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे
गुन्दोज। राजस्थान पत्रिका के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बालिकाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा रैली विद्यालय से रवाना होकर गांव के मुख्य चौराहा पंचायत मुख्यालय, बालिका विद्यालय व मुख्य बाजार से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंची। रैली में लगभग 350 विद्यार्थी शामिल हुए।
तिरंगा रैली में क्षेवासियों ने भी दिखाया उत्साह
देसूरी/घाणेराव। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय मादा से भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर का पूजन कर तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर सरपंच डूगर सिंह, समाजसेवी व पूर्व सरपंच हीरसिंह राजपुरोहित, प्रधनाचार्य विजयसिंग माली, उपसरपंच मोहनसिंह, ग्राम विकास अधिकारी घीसुलाल जाट इत्यादि ने रैली को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से रवाना होकर मंगलेश्वर महादेव, अटल सेवा केंद्र, सालावतो का बास, ठाकुरदुरा, तुलसी थाना, आखरिया चौराहा, खेतेश्वर नगर, चामुंडा माता मंदिर, मेघवालो का बास, महादेव की गली होते हुए स्कूल में समापन हुई। जहां पर प्रधनाचार्य विजयसिंग माली, मोहनलाल मीणा, किशनसिंह, उत्सव शिक्षिका दुर्गेश कंवर, गजेंद्रगिरी उपस्थित थे। रैली में स्कूलों के विद्यार्थी, स्कूल कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्मिक, महिला ग्राम समन्वयक, सभी वार्ड पंच व क्षेत्रवासी शामिल थे।
तिरंगा रैली में ग्रामीण भी हुए शामिल
मारवाड़ जंक्शन। क्षेत्र के बाडसा गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में मंगलवार सुबह तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में स्कूल के विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर वंदे मातरम् व भारत माता के नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षिक भूराराम चौधरी, सरपंच हनीफ खान, संस्था प्राधान दौलत राम मेघवाल व शाररिक शिक्षक नंदकिशोर चौहान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment