प्रतापगढ़. जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा के निर्देश पर अम्बामाता में बुधवार सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि मंत्री मीणा के निर्देश पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली जा रही राजस्थान गौरव यात्रा का प्रतापगढ़ विधानसभा के प्रवेशद्वार से लेकर प्रतापगढ़ नगर सहित यात्रा मार्ग में पडऩे वाले सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा। गौरव यात्रा धरियावद विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ से प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8 अगस्त को सांय साढ़े 4 बजे प्रवेश कर प्रतापगढ़ शहर के नीमच नाका स्थित सुखाडिय़ा स्टेडियम पर शाम 5 बजे निर्धारित सभा स्थल पर पहुंचेगी। गौरव यात्रा के स्वागत की तैयारी के लिए संपूर्ण विधानसभा के सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर सभी को अपने अपने कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए लक्ष्य दिए गए। सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों, मोर्चों, प्रकोष्ठों विभागों एवं प्रकल्पों के जिलाध्यक्षों एवं पदधिकारियों को त्वरित गति से अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्य करने का लक्ष्य दिया गया। प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा, भाजपा जिला प्रभारी ओम पालीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला प्रमुख सारिका मीणा, महासचिव हेमंत मीणा, प्रतापगढ़ नगरपरिषद सभापति कमलेश डोसी, उप जिलाप्रमुख आशीष जैन, विद्यासागर राठौर सहित नगर अध्यक्ष मुकेश नागर, अरनोद मण्डल अध्यक्ष जगदीश कोठारी, प्रतापगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह सिसोदिया एवं सुहागपुरा मण्डल अध्यक्ष मानमल मीणा सहित सभी मंडलों के प्रमुख जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
धरियावद मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा एवं आमसभा को लेकर जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक शिवराम मीना ने धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा के साथ बुधवार को धरियावद पहुंचे। जहां उन्होंने उदयपुर रोड स्थित मुख्यमंत्री के सभास्थल का दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर मेहरा ने सभा स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायला लिया।
सभास्थल पर मौजूद आलाअधिकारियों ने अधीनस्थ सम्बंधित विभाग को सभा स्थल का समतलीकरण करने, सभा स्थल से दूर तीन तरह की पार्किंग करने, सभा स्थल पर वीवीआईपी, जनप्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था, के अलावा पेयजल, बिजली जनरेटर, पंडाल बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा निर्देश।
विधायक मीणा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग अभियंता आरसी मीणा को गौरव रथ यात्रा मार्ग की सडको का निरीक्षण कर खस्तहाल सडकों की मरम्म्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा, आम सभा प्रभारी अजीतमल डोशी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह, प्रधान रूपलाल मीणा, महेशचंद्र शर्मा, केशूभाई आदि मौजूद थे। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर होने वाली आमसभा एवं रात्रि विश्राम के मद्धेनजर बुधवार को वनमंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर धरियावद से होकर गुजरे।





No comments:
Post a Comment