बहरावण्डा खुर्द. छाण गांव में मंगलवार शाम को टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे से सटे हुए बिजली के तार पिकअप वाहन से उलझकर टूट गए। जिस समय यह घटना घटी उस समय बिजली की लाइन चालू थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली का तार टूटते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कार्मिकों को सूचना दी। निगम के कार्मिको ने मौके पर जाकर टूटे तार को लाइन से अलग किया। मरम्मत के बाद बिजली लाइन सुचारू की। ग्रामीण जुनैद खान, शादाब खान, अख्तर खान ने बताया कि छाण में बिजली की लाइन मस्जिद के पास काफी नीचे तक झूल रहे है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप तेज गति से सवाई माधोपुर की ओर निकली, वाहन चालक ने अनजाने में वाहन को सड़क के साइड से निकालना चाहा जिसकी वजह से नीचे झूल रहे बिजली के तार पिकअप वाहन में उलझ गए व टूटकर नीचे आ गिरे। बिजली के तार टूटते ही चिंगारियां उठी। इससे देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में सहम गए। तार टूटने की सूचना पर तुरन्त बिजली लाइन बंद कराई गई। करीब एक घण्टे बाद बिजली सुचारु की गई।
बाइक सवार व भैंस बच गई
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त एक बाइक सवार के अलावा एक भैंस मौके से गुजर रही थी। लेकिन तार उनको छू नहीं पाया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
यह बोले जेईएन...
इस बारे में बहरावण्डा खुर्द जीएसएस के कनिष्ठ अभियन्ता राहुल मंगल ने बताया कि किसी पिकअप चालक ने बिजली की केबल तोड़ दी थी। छाण सहित एक निश्चित क्षेत्र में इन लाइनों को हाइवे से दूर शिफ्टिंग करने एवं नई लाइन डालने की स्वीकृति के लिए निगम को प्रस्ताव भेजा हुआ है। हाइवे निर्माण के दौरान लाइन शिफ्टिंग को लेकर भी चाहे गए प्रस्ताव भिजवा दिये है। जल्द कार्य आरम्भ करा दिया जाएगा।
पत्रिका ने चेताया था
पत्रिका ने मंगलवार को ही 'छाण में झूलते बिजली के तार, ग्रामीणों को हादसे का अंदेशाÓ शीर्षक खबर प्रकाशित कर विद्युत निगम के अधिकारियों को सचेत किया था और शाम को हादसा हो गया। इसके बावजूद अधिकारी नहीं चेत रहे हैं।





No comments:
Post a Comment