-पन्नीवाली जाटान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में था पांच दिन से ताला
-ग्रामीणों ने किया अनशन और धरना समाप्त
श्रीगंगानगर.
गांव पन्नीवाली जाटान के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य का स्थानांतरण निरस्त होने के साथ ही शनिवार को ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। इसके साथ ही धरना भी हटा लिया गया। प्राचार्य के स्थानांतरण के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शनिवार को इसकी सूचना मिलने के साथ ही प्राचार्य को इससे अवगत करवाया गया। गांव में प्राचार्य इंदु डूमरा का स्थानांतरण निरस्त होने की सूचना पहुंचने के साथ ही खुशी की लहर दौड़ गई।
फसली बीमा में प्रीमियम दरों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी से लुट रहे धरतीपुत्र
ग्रामीणों ने तत्काल ढोल आदि का प्रबंध किया और प्राचार्य को स्कूल तक ढोल की धुन के साथ लाए। यहां प्राचार्य डूमरा ने खुद ही स्कूल का ताला खोला। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना और अनशन समाप्त कर दिया।
पिस्तौल दिखा दो भाईयों को लूटा, रॉड व डंडों से की मारपीट
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिन से ग्रामीणों ने प्राचार्य का स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन शुरू किया था। संघर्ष समिति सदस्य और डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भरत खोथ ने बताया कि शुक्रवार से संघर्ष समिति के नेतृत्व में बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण सिहाग और युवा राजेश खोथ ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया था। इससे पूर्व ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन से शुरुआत की थी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) शिवरामसिंह यादव भी मौके पर पहुंचे थे तथा ग्रामीणों से समझाइश की लेकिन इसका ग्रामीणों पर कोई असर नहीं पड़ा। उनका कहना था कि स्थानांतरण निरस्त होने पर ही धरना और अनशन समाप्त किया जाएगा। शनिवार को को स्थानांतरण निरस्त होने पर आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी गई।





No comments:
Post a Comment