Breaking News
recent

किशू को इंसाफ तभी, जब बाइकर्स से मिले मुक्ति

कोटा. सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर जयादित्य (किशू) को बाइक से टक्कर मारने के आरोपी के खिलाफ 'हिट एण्ड रन' का मामला दर्ज करने की मांग की गई। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाज के लोग घटोत्कच चौराहे पर पहुंचे। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें महिलाओं ने गुस्सा था। महिलाएं जयादित्य को इंसाफ दिलाओ की तख्तियां लेकर चल रही थी। महिलाओं ने कहा कि किसी भी मां की गोद नहीं उजड़े, ऐसी पुख्ता कानून व्यवस्था होनी चाहिए।

यात्रियों की नाराजगी दूर करने के लिए रेलवे ने निकाली यह तरकीब...


समाज के युवा प्रकोष्ठ के संभाग अध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने बताया कि कैंडल मार्च घटोत्कच चौराहे से शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने नियम कायदों को ताक में रखकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के प्रति आक्रोश जाहिर किया। समाज ने निर्णय किया है कि यदि जयादित्य की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा। कैंडल मार्च में समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी एक मंच पर आए और इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को जयादित्य को उसके पिता अस्पताल से दिखाकर बाइक से घर आए थे, आरकेपुरम काला बादल सामुदायिक भवन के पास एक बाइर्स ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस कारण सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी अकाल मौत हो गई थी। कैंडल मार्च में समाज के राजेन्द्र गौतम, मोहित गौतम, राखी गौतम, अनिल तिवारी, डॉ. अनिल शर्मा, क्रांति तिवारी, विद्याशंकर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।


शहरभर में उठी आवाज
जयादित्य की मौत के बाद इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर पत्रिका ने मुहिम शुरू की है कि बाइक से स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पत्रिका इसके लिए शहरवासियों और पुलिस के बीच सेतु का काम करेगा। पत्रिका की इस मुहिम की सराहना करते हुए शहरवासियों ने एक स्वर में कहा कि बाइक पर स्टंट दिखाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि बाइक से स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात की है। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

BIG News: सरकारी स्कूल में फैला खून ही खून, रामगंजमंडी में सनसनी

पांच सौ चालान बनाए
तेज गति से चलने वाले बाइकर्स पर रोक लगाने के लिए गत माह इनके खिलाफ अभियान चलाकर 5 सौ से ज्यादा चालान बनाए थे। इसमें पटाखे की आवाज करने वाले साइलेंसर खुलवाकर इनके स्थान पर साधारण साइलेंसर लगाए गए, साथ ही जुर्माना भी किया गया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से डिवाइडर में जगह-जगह बने गेप को अनावश्यक स्थानों पर कम कर ब्लेक स्पॉट कम किए हैं। नाबालिग बाइकर्स को रोकने के लिए चेकिंग व चालान बनाए जाते हैं। समझाइश की जाती है। ऐसे में अभिभावकों के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई करते हैं। माता-पिता को नाबालिगों को बाइक व अन्य वाहन चलाने के लिए नहीं देने चाहिए। इससे दूसरों के साथ उनके अपने बच्चों की जान भी खतरे में होती है।
अनीस अहमद, थानाधिकारी, दुर्घटना थाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.