Breaking News
recent

बादलों का इंतजार जारी, गर्मी की पड़ती मार

श्रीगंगानगर.

सावन शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बावजूद अब तक बादलों का इंतजार इलाका वासियों को है। गर्मी से परेशान लोग बादल बरसने की उम्मीद में आसमान को टकटकी लगाए हैं। मौसम विभाग पिछले कई दिनों से वर्षा की उम्मीद तो जता रहा है लेकिन स्थानीय परिस्थितियों का सहयोग नहीं मिलने से यहां मौसम में बदलाव नहीं आ रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है तथा तपन से लोग परेशान हैं।


इलाके में शनिवार को भी मौसम के हालात कुछ ऐसे ही रहे। मौसम विभाग अगले एक दो दिन में तो बदलाव की संभावना जता रहा है लेकिन फिलहाल मानसून टर्फ आसपास के इलाके में होने का लाभ इलाके को नहीं मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर के निकट फिरोजपुर से बंगाल की खाड़ी तक मानसून टर्फ बनी हुई है। इससे नमी अंतिम हिस्से तक पहुंच तो रही है लेकिन यहां पहुंचते पहुंचते यह कमजोर पड़ती है तथा स्थानीय स्तर पर किसी तरह के पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं बनने से यह बरसात में भी नहीं बदल रही है। ऐसे में मौसम में बदलाव जैसी स्थितियां पैदा नहीं हो रही है।

 

शहर में शनिवार को दिन की शुरुआत में मौसम सुहाना था लेकिन धूप के साथ गर्मी बढ़ी और दोपहर तक गर्मी का असर खूब तेज हो गया। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। शाम ढलने से साथ गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही सड़कों और पार्कों में लोगों के समूह जुटने लगे।


मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार इलाके में मौसम अभी सूखा ही बना हुआ है। इसमें अगले एक दो दिन में बदलाव की संभावना है। अभी फिरोजपुर से बंगाल की खाड़ी तक मानसून टर्फ तो बनी हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसी परिस्थितियां नहीं होने से मानसून टर्फ की नमी कमजोर पड़ रही है और इलाके को फिलहाल वर्षा का लाभ नहीं मिल रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.