Breaking News
recent

किसानों को मिली गौण मण्डी यार्ड की सौगात

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर क्षेत्र के किसानों को गौण मण्डी यार्ड की सुविधा मिल सकेगी। जैसलमेर के ग्राम चांधन क्षेत्र के किसानों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि ग्राम चांधन में कृषि मण्डी की स्थापना की जाए, जिससे की क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। चांधन क्षेत्र में लगभग 1000 ट्यूवबेल स्थापित है और इस क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में मूंगफली, रायडा, मूंग, मोठ, ग्वार, तिल इत्यादि का उत्पादन किसानों की ओर से किया जाता है, लेकिन कृषि मण्डी नही होने के कारण बाहरी या स्थानीय व्यापारियों की ओर से मन माफिक कीमत पर किसानों की उपज क्रय कर ली जाती है या किसानों को आस-पास जैसे मोहनगढ, फलौदी या बाड़मेर की मण्डियों में अपनी उपज विक्रय के लिए ले जाई जाती है। राज्य सरकार ने ग्राम चांधन में कृषि उपज मण्डी समिति, जैसलमेर के अधीन गौण मण्डी यार्ड चांधन की स्थापना की घोषणा की है। इसके साथ ही चांधन से धायसर रोड़ पर कृषि मण्डी के लिए 70 बीघा भूमि भी राज्य सरकार की ओर से आवंटित कर दी गई है। भूमि की कीमत कृषि मण्डी की ओर से राजकोष में जमा करा दिया गया है, शीघ्र ही भूमि का कब्जा प्राप्त कर, चार दीवारी का निर्माण के बाद कृषि मण्डी का कार्य संचालन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
विधायक छोटूसिंह भाटी बताते हैं कि गौण मण्डी की स्थापना से चांधन क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा, साथ ही चांधन क्षेत्र का विकास भी होगा और इस क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज मजबूरीवश विक्रय नहीं करनी पडेगी, उन्हें अपनी उपज से दुगुनी आय प्राप्त होगी। सचिव रजनीश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गौण मण्डी यार्ड चांधन की स्थापना की गई है तथा चांधन धायसर रोड़ पर मण्डी समिति को 70 बीघा भूमि आवंटित की गई है। शीघ्र ही भूमि का कब्जा प्राप्त कर मण्डी यार्ड का निर्माण प्रारम्भ करते हुए मण्डी यार्ड में समस्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा मण्डी का संचालन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.