नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनको मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। वहीं, लालू के बेटे व राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पिता की खराब तबीयत को लेकर काफी परेशान है। तेजस्वी ने टिवट कर पिता लालू यादव के अस्वस्थ्य होने की जानकारी दी। इसके साथ ही उनके तबीयत बिगड़ने पर चिंता भी जाहिर की। आपको बता दें कि लालू लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। एक सप्ताह पहले उनको यहां भर्ती कराया गया था।
दिल्ली: दोस्त के साथ वॉट्सऐप वीडियो चैट के दौरान युवती ने लगाई फांसी, रिपोर्ट दर्ज
Visited my ailing father admitted in Asian Heart Institute, Mumbai due to various diseases. Perturbed to see his falling health & increased infection. Praying that he may recover soon under the around-the-clock monitoring & continuous medical care of specialist doctors. pic.twitter.com/JY0Cr7RGlf
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 20, 2018
शादी से बचने के लिए खुद को कर लिया था कमरे में बंद, तीन दिनों तक बाहर नहीं निकले थे अटल
लालू यादव कई बीमारियों से ग्रसित
मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के एक प्रवक्ता ने भी लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। वहीं, तेजस्वी ने ट्वीट कर बताया कि वो अपने पिता को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में देखने गए थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू यादव कई बीमारियों से ग्रसित हैं और उनको मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तेजस्वी ने लिखा कि पिता का बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की। आपको बता दें कि हॉस्पिटल में एक्सपर्ट डॉक्टर चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी ने भरे मंच पर छू लिए थे इस महिला के पैर, नारी शक्ति की दी थी मिसाल
आपको बता दें कि चारा घोटाले के एक मामले में दिसंबर 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखे गए थे। उन्हें जनवरी व मार्च 2018 में दो अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया और 14 साल की जेल की सजा दी गई है। वह साल 2013 में चारा घोटाला मामले में पहली बार दोषी करार दिए गए और उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई।





No comments:
Post a Comment