Breaking News
recent

अलवर में केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आयोजित हुआ खास कार्यक्रम, अलवर से केरल के लिए भेजी गई इतने लाख की मदद

अलवर. विभिन्न संस्थाओं की ओर से केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ महावर आडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस संध्या में अलवर के कलाकारों ने गीत गाए और सभी से केरल वासियों के सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम को किसी एक संस्था ने आर्गेनाइज नहीं किया था, जबकि इसमें मुख्य सहयोग सामथ्र्य संस्था और आरडीएन मित्तल ट्रस्ट का रहा। इसमें हेल्पिंग हैंड सहित अलवर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर केरला विपदा की वीडियो भी दिखाई गई। कार्यकम में देश भक्ति से ओतप्रोत गीत दीपक चंदवानी, साबिर क्लासेज के बच्चों, चिन्मय पाराशर, अंकुर सैनी ने गाए। सामथ्र्य की ओर से शशांक झालानी ने आभार जताया। इसमें अलवर की संस्थाओं की ओर से केरला पीडि़तों की सहायतार्थ भेजी गई राशि की जानकारी दी गई। बहुत से लोगों ने मौके से ही केरला पीडि़तों को पैसा भेजा। इस अवसर पर अलवर शहर से 13 लाख रुपए नगद और दो लाख रुपए का सामान भेजने की जानकारी दी गई। इस प्रोग्राम में भी लोगों ने केरल पीडि़तों के लिए दान दिया। केरला वासियों को सहायता भेजने वाली सभी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। संचालन मनीष जैन व गिरीश गुप्ता ने किया। समन्वयक जयंत थरेजा, दीपक शर्मा आदि थे।

इधर, आर्य कन्या विद्यालय समिति, श्री रामजीलाल आर्य कन्या छात्रावास समिति, आर्य समाज, स्टाफ एवं जन सहयोग से एक लाख 51 हजार रुपए सहायता राशि का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री आपदा सहायता कोष के लिए विनय कुमार नगायच (डीआईजी स्टाम्प) को समिति प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता, पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, सुरेश कुमार दरगन, तिलक राज खन्ना, संतोष कुमार अरोड़ा, वेद प्रकास शर्मा, हेमराज कल्ला, सौरभ कुमार आर्य आदि मौजूद थे।

Read More : अलवर स्टैंड विद केरला के तहत अलवर से केरल भेजी जा रही है मदद, जानिए अब तक केरल की कितनी मदद कर चुका है अलवर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.