बडियाल कलां. ग्राम पंचायत रलावता में गुरुवार को ऋण माफी शिविर एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन का उदघाटन समारोह आयोजित हुआ। इसमें विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सम्बलन देने के लिए ऋण माफ किया है। किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का आगे आकर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वर्गो को समान रखते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को समाधान किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान 409 किसानों को 30 लाख 80 हजार रुपए के ऋण माफी पत्रक वितरित किए गए।
उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराए जाने के लिए प्रयासरत है। गांव-ढाणियों को सडक़ों से जोडक़र एवं शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा दिलाकर देश के निर्माण में सहभागिदारी निभाए। दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक एमडी शिवलाल व रजिस्ट्रार शंकरलाल ने भी सहकारी समिति की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले ग्राम सेवा सहकारी भवन का शिलापटिटका का लोकार्पण कर उदघाटन किया। इस मौके पर समाजसेवी सुखराम लांगड़ी, राकेश डोई, जयसिंह मानोता, मेवाराम मीणा, मक्खन नीलोज, नत्थू पटेल, हरिकिशन पटेल, रामकिशन पटेल, रघुवीरसिंह, विजयसिंह, महावीर रलावता एवं धारासिंह रलावता भी मौजूद थे।
जीएसएस का किया भूमि पूजन
बांदीकुई. ग्राम पंचायत श्यालावास कलां के अटल सेवा केन्द्र के समीप बनने वाले जीएसएस का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। पं.देवीसहाय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराकर नींव रखवाई।आरके पॉवर प्रोजेक्ट निदेशक रामकिशोर माल ने कहा कि जीएसएस का निर्माण होने से शहर व आस-पास बिजली सप्लाई में सुधार हो सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी आए दिन होने वाली सप्लाई बाधित की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर राजू हैड, उम्मेदसिंह माल, धनसिंह, सुशील कुमार, राजेश कुमार, सियारामा, जयराम, सुमेरसिंह एवं ललित कुमार भी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment