भीम. कथित तौर पर हाइवे की जमीन कब्जाने को लेकर दो गुट गुरुवार शाम को आमने सामने होकर मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हालात बेकाबू होने की आशंका पर देर रात तक तीन थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया।
पुलिस के अनुसार भीम निवासी रतनलाल पुत्र हीरालाल मारू और नवीन कुमार पुत्र गणपतलाल गन्ना परिवार के बीच जमीन कब्जाने को लेक लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार शाम को दोनों परिवारों के सदस्य मारपीट पर उतारू हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग एकत्रित हो गए। इससे माहौल गरमा गया। रतनलाल से मारपीट के आरोप को लेकर कुछ लोग भीम थाने पहुंच गए और नवीन कुमार को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इस पर थाना प्रभारी लाभूराम विश्नोई ने समझाइश का प्रयास करते हुए नवीन कुमार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद भी मारू परिवार के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। थाना प्रभारी ने प्रकरा की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपित नवीन को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिर भी लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालचंद मुणोत के साथ विमल मारू, कल्पेश मारू, रतनलाल पुत्र हीरालाल मारू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने विमल पुत्र रतनलाल मारू, पीपल बावड़ी निवासी धर्मेन्द्रसिंह पुत्र राजूसिंह रावत, सेमला का बाडिय़ा निवासी पप्पूसिंह पुत्र गंगासिंह एवं आमनेर निवासी राजूसिंह पुत्र चेनसिंह को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
दो गंभीर घायल, ब्यावर रेफर
मारपीट में महावीर गन्ना व पवन गन्ना घायल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम से ब्यावर रेफर कर दिया गया। बताया कि महावीर के नाक की हड्डी के्रक हो गई, जबकि पवन को बेहोशी हालत में रेफर किया गया। इधर, लोगों ने पुलिसकर्मियों पर बेरहम पिटाई का आरोप लगाया है।
हाइवे की जमीन पर झगड़े
दो गुट हाइवे की जमीन को लेकर झगड़ गए। आपसी मारपीट में घायल हो हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से क्रॉस प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी।
लाभूराम विश्नोई, थाना प्रभारी भीम





No comments:
Post a Comment