अजमेर.
मोबाइल पर पॉर्न साइट और अन्य गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर सीबीएसई सतर्क हो गया है। बोर्ड ने सभी स्कूल को इन्टरनेट और मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर नजर रखने को कहा है।
विद्यार्थियों में सोशल प्लेटफार्म पर पॉर्न साइट, चैलेंज देने वाले खतरनाक खेल के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। कई स्कूल में यौन उत्पीडऩ, रैगिंग और इन्टरनेट के दुरुपयोग जैसे मामले भी बढ़ रहे हैं।
सीबीएसई ने कई बार इन्टरनेट और डिजिटल तकनीक के सही इस्तेमाल पर स्कूलों को निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गाहे-बगाहे सीबीएसई, मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक शिकायतें पहुंच रही हैं। बोर्ड ने स्कूल को फिर मोबाइल और इन्टरनेट के सही इस्तेमाल, डिजिटल तकनीक पर पैनी निगाह रखने को कहा है।
निगरानी रखे स्टाफ
बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है, कि मोबाइल और अन्य गैजेट्स पर स्टाफ निगरानी रखेगा। स्कूल परिसर, बस, कक्षा में मोबाइल, डीवीडी, सीडी प्लेटयर, लेपटॉप, टैबलेट का इस्तेमाल बिना प्रशासन की इजाजत के नहीं होगा। बोर्ड ने सक्षम अधिकारियों को विद्यार्थियों के मोबाइल और गैजेट्स की आकस्मिक जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह करना होगा स्कूलों को
-विद्यार्थियों को दें इन्टरनेट के सही इस्तेमाल की जानकारी
-इन्टरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रभावी सॉफ्टवेयर का उपयोग
-परिसर में डिजिटल सर्विलांस सिस्टम
-शिक्षकों की उपस्थिति में इन्टरनेट उपयोग की इजाजत
-आयु के अनुसार ही चिन्हित वेबसाइट खोलने की इजाजत
-अभिभावकों से नियमित संवाद रखने का परामर्श
-अकादमिक विषयों के अलावा अन्य वीडियो-फोटो लगाने पर पाबंदी
-लाइसेंसधारक सॉफ्टवेयर काम में लेना
23 को लगेगी नोटिस बोर्ड पर
सरकारी और निजी कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय मतदाता सूची तैयार करने में जुट गए हैं। 23 अगस्त को सभी संस्थाओं में मतदाता सूची चस्पा होगी।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 के तहत दाखिले तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं शामिल हैं। सोफिया और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी चुनाव होंगे। सभी संस्थाएं संकायवार और कक्षावार मतदाता सूची बनाने में जुट गई हैं।





No comments:
Post a Comment