Breaking News
recent

जैसलमेर के स्थापना दिवस पर ये होंगे कार्यक्रम

जैसलमेर के 863 वें स्थापना दिवस पर 34 जनें होंगे सम्मानित
-23 अगस्त को होगा सांयकालीन कार्यक्रम
-राजस्थान पत्रिका के जिला प्रभारी दीपक व्यास व चंद्रशेखर व्यास का भी होगा सम्मान
जैसलमेर. जैसलमेर के 863 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को सांयकालीन कार्यक्रम में 34 जनों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले विशिष्टजनों में राजस्थान पत्रिका के जिला प्रभारी दीपक व्यास और संवाददाता चंद्रशेखर व्यास भी शामिल है।
भौतिक विज्ञान में पीएचडी डॉ. रश्मि व्यास को महारावल जैसल पुरस्कार, ईश्वरी भाटिया को राजकुमारी रत्नावती पुरस्कार, ऑनररी कैप्टन जोरावरसिंह राजपुरोहित को महरावल घड़सी वीरता पुरस्कार, श्याम सुन्दर आचार्य को महरावल हरिराज साहित्य पुरस्कार, मदद अली को महारावल अमरसिंह कला पुरस्कार, दलीपसिंह भाटी सिहड़ार को महारावल शालिवाहनसिंह पुरस्कार, जयप्रकाश व्यास को महारावल जवाहिरसिंह पुरस्कार, जयप्रकाष हर्ष को महारावल गिरधरसिंह संगीत पुरस्कार, हड़वंतसिंह भाटी डांगरी को महारावल रघुनाथसिंह पुरस्कार, मुकेश बीरा, आनंद पुरोहित एवं सन्तोष राठी को महारावल विशेष पुरस्कार, आनंद श्रीपत को जैसलमेर पर्यटन पुरस्कार, गोविन्द गोपाल जगाणी को कवि तेज रम्मत कला पुरस्कार और राघव बोहरा पुत्र सुनील बोहरा को कक्षा 10 में पूरे जिले में 96.08 प्रतिशत अंक लाने पर पं. हरिदत्त व्यास पुरस्कार , पूजा कंवर लुणार को गांव में प्रथम बालिका 12वीं उर्तीण करने के लिए राजमाता विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा गणेश चित्रों के विशेषज्ञ सागरमल भाटिया, गौ सेवा के लिए इन्द्र प्रकाश पुरोहित, शिक्षा क्षेत्र में तनेसिंह सोढा़ काठा को, रक्तदान क्षेत्र में दिलीप कैलाशचन्द्र चूरा, आईएएस में चयनित देशलदान के अलावा अनिल शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मालसिंह जामड़ा, हरदेवसिंह भाटी, सुधीर थानवी, चन्दनसिंह भाटी, योगेश गज्जा, मानसिंह देवड़ा, हसन खान कंधारी नरेश सोनी और अनिल कुमार माथुर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न परीक्षाओं में अपनी कड़ी मेहनत से जिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उन्हें गुरुवार को जैसलमेर के 863 वें स्थापना दिवस के सांय कालीन कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार, करमवीरसिंह और ट्विंकल, राघव बोहरा, देशवाल, श्रुति उपाघ्याय, नीतू पंवार, दिनेश, धनश्री, रोहित डोयल, ज्योति सुथार, कोमल भाटी, गणेश सोनी, प्रमीला, दीपक देवपाल, कैलाश कंवर, तेजस्वी खत्री, प्रेम कुमार, अरुणा, चन्दा धोबी, राधिका भाटिया, विधि मेहरा, अमरान खां, निधी सोनी, कामिनी जंगा, मुदीता, मेघा, राखी, वैशाली श्रीमाली, हार्दिका भाटिया, सविता शर्मा, अनामिका शर्मा, दिव्या भाटी, अवतारसिंह भाटी, रेखा श्रीपत, नेहा व्यास को प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.