Breaking News
recent

''जब तक राईका समाज को अपना हक नहीं मिलेगा, तब तक सरकार का विरोध करेंगे''


बाड़मेर.
आरक्षण की मांग को लेकर राईका समाज मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा का पुरजोर विरोध करेगा। राईका आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मेहराराम राईका ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया, लेकिन सरकार बनने के बाद मुकर गई।

 

उन्होंने कहा कि बाड़मेर में मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले समाज की ओर से एक महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें यात्रा के विरोध को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक राईका समाज को अपना हक नहीं मिलेगा, तब तक सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि राईका, गुर्जर सहित पांच जातियां मिलकर आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे।

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
बाड़मेर पत्रिका. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के निर्देशानुसार शुक्रवार को डेजी डेज स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिला व सेशन न्यायधीश सुरेन्द्र खरे ने बाल विवाह रोकने के बारे में बताया। उन्होने बताया कि बाल विवाह में सहयोग करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होने महिला घरेलु हिंसा व सरंक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम रोकने आदि के बारे में जागरूक किया। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से पुछे गए सवालो का जबाव दिया। कार्यक्रम में रमेश कडवासरा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
बाड़मेर पत्रिका . राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को गुड़ामालानी में जिलाध्यक्ष छगनसिंह लूणू की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी व जिला सरंक्षक चंद्रवीरसिंह राव ने बताया कि इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष शम्भूदान चारण, कोषाध्यक्ष नगेन्द्रसिंह सोलंकी व महामंत्री रूखमण को मनोनीत किया। इस मौके पर संतोष शर्मा, जितेन्द्र दवे, लाधूराम विश्रोई, मनोज चौधरी आदि शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्व सहमति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला सरंक्षक गुमनाराम जाखड़, जिलाध्यक्ष बांकाराम सांजटा व जिला मंत्री हेमाराम जाट को मनोनीत किया। इस मौके पर नवीन पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.