चूरू. चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़़ जिलों के हजारों विद्यार्थियों की परेशानी पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की मनमानी भारी पड़ रही है।
दरअसल माजरा ये है कि यूनिर्सिटी से परीक्षा दे चुके चारों जिलों के हजारों विद्यार्थियों को परिणाम जारी होने के बाद अब अपनी अंक तालिकाओं का इंतजार है। अब तक अंक तालिकाएं नहीं मिलने से ये विद्यार्थी अब ना तो पीटीईटी में प्रवेश ले पा रहे हैं और ना ही स्वयंपाठी विद्यार्थी नियमित विद्यार्थीके रूप में महाविद्यालयों में प्रवेश ले पा रहे हैं। विद्यार्थीरोजाना अंक तालिकाओं के लिए महाविद्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं। मगर रोजाना निराश लौट रहे हैं।चूरू महाविद्यालय प्रशासन की मानें तो यूनिवर्सिटी के सक्षम अधिकारी को कई बार दूरभाष पर अवगत करवाने के बावजूद अब तक अंकतालिकाएं नहीं मिली है। यूनिवर्सिटी में काम की अधिकता के कारण अंक तालिकाएं तैयार होने व भिजवाने में देरी हो रही है। वजह कुछ भी हो, फिलहाल अंकतालिकाओं के इंतजार में हजारों विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाईअटक रही है।
अटकी इन कक्षाओं की अंकतालिकाएं
बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष, एमए पूर्वाद्ध व उत्तर्राद्ध सभी विषय, बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष, एमएसी पूर्वाद्ध व उत्तर्राद्ध, एमकॉम सभी विषय।
यहां चाहिए तृतीय वर्ष की अंकतालिका
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय अजमेर की ओर से पीटीईटी का परिणाम घोषित कर चयनित छात्रों को महाविद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय में रिपोर्टिंग के लिए बीए तृतीय वर्षकी अंक तालिका आवश्यकता है। क्योंकि चयन इसके आधार पर होता है। ऐसे में विद्यार्थीपरेशान हैं।
नहीं करवा पा रहे पुनर्मूल्यांकन
एमए उत्तर्राद्ध के विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन के लिए मूल अंकतालिका भिजवानी होती है। ऐसे में मूल अंक तालिका के अभाव में विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन नही करवा पा रहे हैं।
नहीं ले पा रहे प्रवेश
बीए, बीएससी व बीकॉम के स्वयंपाठी विद्यार्थी मूल अंकतालिका के अभाव में अब आगे की कक्षा में नियमित विद्यार्थीके रूप में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
यूनिवर्सिटी से अब तक अंकतालिकाएं नहीं मिली है। इससे परेशान विद्यार्थी महाविद्यालय में चक्कर लगा रहे हैं।हमने कई बार दूरभाष पर संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया है। जल्दी ही अंक तालिकाएं मिलने की उम्मीद है।
मधुरिमा भारद्वाज, प्राचार्य, राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू
बीएससी, बीकॉम व बीए फाइनल की मार्कशीट भेज दी गई है। प्रीवियस तथा प्रथम व द्वितीय वर्ष की मार्कशीट हमारे यहां चेक हो रही है। एक-दो दिन में वो भी भिजवा देंगे।
जसवंत खीचड़, परीक्षा नियंत्रक, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर





No comments:
Post a Comment