धौलपुर। जिले के सरमथुरा कस्बे में मुस्लिम बस्ती में दो किन्नरों की शव उनके घरों में मिले हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मान रही है कि इनकी जहर देकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है। दोनो शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि कस्बे की मुस्लिम बस्ती में राजकुमारी किन्नर का मकान है। राजकुमारी (65) और गीता (25) वर्ष है जो मकान के ऊपर तथा नीचे वाले हिस्से में रहती हैं।
सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में अंदर दो किन्नर के शव मिले। राजकुमारी के मकान का टीवी चालू था। घर का सामान इधर—उधर बिखरा मिला। घर से कीमती सामान और अन्य वस्तुएं गायब हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों को खाने में जहर मिलाकर दिया है, हालांकि पूरी स्थिति खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
राजकुमारी के साथ पहले भी इस तरह की वारदात हुई थी मगर इस मामले के आरोपी नहीं पकड़े गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस कार्रवाई की जाएगी।





No comments:
Post a Comment