सीकर. राजस्थान फसली ऋण माफी 2018 के तौर पर मिले रुपयों को सीकर जिले के एक किसान ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए दान कर मानवीय पहल की है। सहायता के तौर पर रुपए भिजवाने वाले सीकर के गांव दुगोली के किसान अशोक कुमार ढाका का मानना है कि संकट में फंसे व्यक्ति की दशा वहीं समझ सकता है जो खुद कर्ज के नीचे फंसा हुआ हो, क्योंकि बारिश के कारण उसकी भी फसल नष्ट हो जाने के कारण वह दुविधा में आ गया था।
READ : वो आधी रात को कच्छा-बनियान पहने आए और महिला के कान से बालियां तक खोल ले गए
इधर, केरल में बाढ़ का पानी तबाही मचा चुका है। ऐसे में पीडि़तों की हालत समझ सकता हूं। वहां बाढ़ ने कहर बरपाया है। सौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसलिए फसली ऋण माफी के लिए सरकार से मिले 50 हजार रुपए में से 25 हजार केरल बाढ़ राहत पीडि़तों की सहायतार्थ भिजवा दिए हैं। रुपए प्राप्त होने के बाद केरल सरकार से उनके पास पत्र भी आ गया है। ऋण माफी के बाकी बचे 25 हजार किसानों के लिए संघर्ष करने वालों के नाम कर दिए हैं। जिसे माकपा के सचिव रामरतन बगडिय़ा ने अनुकरणीय पहल बताया है।
खौफनाक मंजर : जब इस महिला की आधी रात को खुली आंख तो सामने खड़े आए नजर चार जने
केरल पहुंची दस लाख की दवा
केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सीकर जिले से दस लाख रुपए की दवाइयां भिजवाई गई है। सीकर जिला औषधि भंडार के प्रभारी डा. अशोक महरिया के अनुसार जिले के मरीजों के लिए दवा का स्टोक कर विभाग ने दस लाख की दवा केरल पहुंचाई है। जिनमें डायरिया, उल्टी, बुखार और दर्द की दवाइयां शामिल हैं। इसके अलावा बाढ़ पीडि़तों के लिए प्रदेशभर से एक करोड़ 72 लाख की दवा भिजवाई गई है।





No comments:
Post a Comment