पाली। स्वतंत्रता दिवस पर पाली जिले में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृर्तिक प्रस्तुतियां देने के साथ व्यायाम प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् व भारत माता के जयघोष से आसमान गुंजायमान हो गया।
देसूरी में 39 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
देसूरी। उपखण्ड मुख्यालय पर 39 उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों को उप जिला कलक्टर हसमुख कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान भेराराम मीणा, तहसीलदार ईश्वरलाल खटीक, सिविल एवम न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष जेलिया, विकास अधिकारी रानू इंकिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। घाणेराव में सीनियर विद्यालय व ग्राम पंचायत कार्यालय पर सामूहिक कार्यक्रम में सरपंच चन्द्रा कंवर इत्यादि ने ध्वजारोहण किया। मादा की सीनियर विद्यालय में प्रधनाचार्य विजयसिंग माली व अन्य अतिथियों ने ध्वजा रोहण कर देश भक्ति का सामुहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार देसूरी उपखण्ड की सभी 24 ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर सरकारी व निजी स्कूलों में स्वतन्त्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया।
सोजतरोड में गुर्जर ने फहराया तिरंगा
सोजतरोड। स्वतंत्रता दिवस पर सोजतरोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा व बालिका प्रधानाचार्य अर्चना चौहान की अध्यक्षता में मुख्य अथिति में पुर्तगाल के उप राजदूत अमराराम गुर्जर के हाथों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में आइपीएस अभय सोनी, सरपंच सोनी रूपाबेन, थानाधिकारी हुकाम गिरी, उपसरपंच ईसाक मोहम्मद के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
रोहट में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
रोहट। उपखड़ स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बालिका विद्यालय रोहट में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में उपखड़ अधिकारी अजय चारण ने झण्डारोहण कर सलामी ली। उसके बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। कार्यकम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की देश भक्ति प्रस्तुति दी। कार्यकम में उपखड़ स्तर उत्कर्ष कार्य करने वाली प्रतिभाओ को समानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान रश्मि सिंह ने कहा कि सभी की स्वच्छ भारत को बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए जिससे देश और आगे प्रगति करे। उपखड़ अधिकारी अजय चारण ने कहा कि आज भी हम 72 वर्ष पहले की बाते कर रहे है बापू का सपना स्वच्छ भारत अपना लेकिन 72 वर्ष पहले भी यही था जो आज चल रहा है । कुछ नया कीजिए जिससे एक नया विकास हो सके आज भी 72 साल पहले की व्यवस्था चल रही है। उन्होंने स्वच्छ भारतए बालिका शिक्षा की बढ़ावा देने की बात कही। कार्यकम में कही जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
निमाज में मनाया आजादी का जश्न
निमाज। आजादी का पर्व कस्बे के आदिनाथ स्टेडियम मे मनाया गया। सरपंच गोरधन लाल बावरी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने व्यायाम व परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। मोहराई में सरपंच रेखा गोस्वामी, आसरलाई में सरपंच थानाराम ककड़ावा, सरस्वती विद्या मंदिर में ओमप्रकाश व्यास, आदर्श विद्या मंदिर समेत विभिन्न कार्यालयों में अतिथियो ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों के साथ आमजन में आजादी के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल था।
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
तखतगढ़। कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के समीप हरियाली आवासीय विद्यालय में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। नगरपालिका स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पालिकाध्यक्ष रंजनाकुमारी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य कपूरचंद ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रसतुतिया दी गई।





No comments:
Post a Comment