Breaking News
recent

व्यापार मण्डल ने की राज्य व्यापी आन्दोलन शुरू करने की घोषणा

सादुलशहर.

मध्य प्रदेश की तर्ज पर कृषि जिनसों की समर्थन मूल्य पर खरीद में भाव के अन्तर की योजना शुरू करने एवं आढ़त दो से अढाई प्रतिशत करने की मांग को लेकर सादुलशहर व्यापार मण्डल की ओर से शुरू राज्य स्तरीय आन्दोलन शुरू करने की घोषणा की गई है। आन्दोलन को सफल बनाने के लिए व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंगला, उपाध्यक्ष रामकिशन गोयल व खाद्य व्यापार संघ के जिला सचिव रतनलाल गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमण्डल शुक्रवार को जयपुर संभाग में व्यापारिक संगठनों से सम्पर्क करने के लिए सरदारशहर के लिए रवाना हुआ।

अध्यक्ष संदीप सिंगला ने बताया कि मध्य प्रदेश में भी भाजपा का शासन है। वहां पर कृषि जिनसों की सरकारी खरीद व्यापारियों के माध्यम से दुकानों से ही होती है। समर्थन मूल्य एवं बाजार मूल्य के अन्तर की औसतन राशि संबंधित किसान के खाते में सरकार द्वारा जमा करवाई जाती है। इससे धान मंडी के व्यापारी एवं किसान दोनों खुशहाल रहते हैं। खरीद के समय मारामारी भी नहीं होती, जबकि राजस्थान में सरकारी खरीद कुछ चिन्हित केन्द्रों पर होती है। इससे धान मण्डियों में वीरानगी छाई रहती है। खरीद के समय केन्द्रों पर मारामारी के अलावा व्यापारियों, किसानों व श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खरीद मेे व्यापारियों को आढ़त भी नहीं दी जाती। पंजाब-हरियाणा में वर्षों से आढ़तियों को अढ़ाई प्रतिशत आढ़त का प्रावधान है, जबकि राजस्थान में करीब 25 वर्षों से दो प्रतिशत आढ़त दी जा रही है। इसके विरुद्ध 25 जुलाई को संभाग के व्यापार मण्डल पदाधिकारियों का सफल महासम्मेलन बीकानेर में हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया परन्तु अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की तैयारियां शुरू की गई हैं। रवानगी के समय मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंगला व ओम सरदारशहरिया, उपाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह लालगढिय़ा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र खीचड़, सचिव रामकिशन गोयल, खाद्य व्यापार संघ के जिला सचिव रतनलाल गोयल, विजेेन्द्र तरड़, संजीव मित्तल, अमित सिंगला आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.