Breaking News
recent

चौथमाता के भक्तों का लगेगा रैला

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर पर भाद्रपद कृष्ण माह की चतुर्थी पर गुरुवार को मंदिर परिसर पर भक्तों का तांता रहेगा। भीड़ की अधिकता की संभावना के चलते चौथमाता ट्रस्ट व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए है। इस प्रकार यहां विराजमान चौथमाता पुत्र गणेश संग फूल बंगला झांकी में विराजमान होगी तथा सुबह मंगला आरती के समय 56 पकवानों का भोग लगाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर को रंग बिरगी रोशनियों से सजाया जाएगा।

इस दौरान कस्बे में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस की सादा वर्दी में भी जवान तैनात किए गए है। महिला व पुरुषों के दर्शनों की अलग अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही चौथमाता ट्रस्ट धर्मशाला के साथ ही सभी धर्मशालाओं में भी यात्रियों के ठहरने के प्रबंध किए गए है। चौथ माता के बाहर से आने वाले भक्तों के लिए जगह जगह नि:शुल्क भण्डारे लगाए हैं। पांवाडेरा मार्ग, रजवाना मार्ग सहित अन्य मार्गों पर स्वयं सेवी संस्थाओ द्वारा भण्डारे लगाए है।


कैमरों से होगी निगरानी
चौथ माता मंदिर परिसर के दर्जनभर से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी मंदिर परिसर पर जवानों की तैनाती के साथ ट्रस्ट की ओर से भी निजी सुरक्षा गार्ड लगाए जाएंगे।

गड्ढों में डलवाई दवा
खिरनी. कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनीष शर्मा के निर्देशानुसार खिरनी सेक्टर के उप स्वास्थ्य केंद्र जटावती क्षेत्र में मच्छरजनित स्थानों पर एंटीलार्वा एक्टीविटी की गई। पीएचसी के हेल्थ सुपरवाइजर दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि पीएचसी खिरनी से तीन कर्मचारियों की टीम गठित की गई। इसमें अनवर अली मेल नर्स, एलएचवी रजनी सोनी एवं मनोज कुमार द्वारा जटावती क्षेत्र में रैगरों की ढाणी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास गंदे पानी में एमएलओ डाला गया। पानी की टंकियां एवं जल स्रोतों में टेमिफोस डाली गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.