Breaking News
recent

सीकर में राजू ठेहट के साथी पर गैंगवार के बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट, अपराधियों की धरपकड़ के लिए बढ़ाई नाकाबंदी

सीकर।

शेखावाटी में गैंगवार के चलते आमजन में दहशत का माहौल है। सीकर में हुई गुरुवार की शाम गोली कांड के बाद झुंझुनू जिले में भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी बढ़ा दी गई। एसपी के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना की पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की जो देर रात तक जारी थी। गुजरने वाले वाहनों की तलाशी के बाद ही आगे भेजा जा रहा था ।

सीआई रामेश्वर लाल बागड़िया ने बताया कि गोलीकांड में राजू ठेहठ के नजदीकी मनोज ओला पर गोली कांड के बाद नाकाबंदी बढ़ा दी गई। सभी वाहनों को तलाशी के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। सहस्त्र पुलिस बल भी नाकाबंदी के दौरान तैनात किया गया है।


ये हुआ पूरा मामला...

झुंझुनूं बाईपास पर एक दुकान में बैठे ठेहट गिरोह के मनोज ओला को गोलियां मारी गई। ओला के 6 गोलियां लगी हैं और उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। मनोज ओला सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और कुख्यात बदमाश राजू ठेहट का साथी है। वारदात के पीछे आनंदपाल गिरोह के बदमाश सुभाष बराल का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर मनोज ओला गुरुवार शाम झुंझुनूं बाईपास पर स्थित अपने एक परिचित के डिपार्टमेंटल स्टोर पर सामान लेने आया था। वह वहां बैठे युवक से बात कर रहा था तभी एक अल्टो कार में सवार होकर बदमाश वहां पहुंचे।

बदमाशों ने गाड़ी रोड के दूसरी तरफ खड़ी की और पैदल ही दुकान के अदंर गए। वहां जाते ही उन्होंने मनोज ओला से नाम पूछा और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। मनोज को 6 गोलियां मारी। जिनमें से चार गोलियां उसकी जांघों पर लगी हैं और दो सीने में। उसे तुरंत ही एसके अस्पताल लाया गया जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया।

सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। एसपी प्रदीप मोहन शर्मा व एएसपी डॉ तेजपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मान रही है कि सुभाष बराल का इस वारदात में हाथ है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.